Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अमेरिका के हिसाब से दोस्त या दुश्मन बनाने की मोदीनीति के कारण देश में पड़ रही मंहगाई की मार – नोबेल वर्मा

जांजगीर चांपा। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद देश की जनता को मंहगाई की मार पड़ रही है। जिस पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नियुक्त पत्रकार वार्ता हेतु मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इशारे पर भारत के ऐतिहासिक मित्र देश रहे रूस और ईरान से तेल न खरीदने की पाबंदी के कारण किफायती क्रूड ऑयल के बजाय मंहगा और लंबी दूरी से आने वाले तेल को भारत को खरीदना पड़ रहा है। जिससे विदेशी मुद्रा कोष में निरंतर कमी का सामना करना पड़ रहा है, आम जनजीवन में इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है। मोदी जी की गलत नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था रसातल में जा रही है, जिसका खामियाजा मंहगाई के रूप में बेचारी देश जनता भुगत रहा है। उर्वरक और कृषि उत्पादों पर मोदी सरकार की किसान विरोधी नीति के अभाव और खरीफ फसलों में उर्वरक के कम उपयोग की अपील पर निशाना साधते हुए विधायक जांजगीर चांपा व्यास कश्यप ने कहा कि भाजपा और मोदी सरकार की केवल एक नीति है, किसानों के खेतों को औने पौने दामों पर अपने उद्योगपति मित्रों को देना। जिसका सबसे बड़ा सबूत तीन काले कृषि कानून के रूप में देश की जनता देख चुकी है। आधा मई माह गुजर जाने के बाद भी सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को यूरिया, डी ए पी उर्वरक नहीं मिल रहा है, उसी के समानांतर बिचौलिए निजी दुकानों में दोगुने और तिगुने दाम पर बेच रहे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने करही गोलीकांड में आज दिनांक तक गिरफ्तारी न होने पर चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी देते हुए कहा कि आगामी 20 मई को कांग्रेस उक्त मुद्दों को लेकर उग्र आंदोलन भी करेगी। पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस सचिव गिरधारी यादव जिला उपाध्यक्ष रमेश पैगवार, भगवान दास गढ़ेवाल, रफीक सिद्दीकी, सेवादल जिलाध्यक्ष देव कुमार पाण्डेय, संगठन महामंत्री शिशिर द्विवेदी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रामविलास राठौर, राकेश गबेल, छात्र नेता आकाश तिवारी, जितेन्द्र दिनकर, महेंद्र कश्यप, निर्मला बरेठ सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

See also  विधानसभा में विधायक ने कानून व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर मचाया हंगामा सरकार से मांगा जवाब...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!