Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जांजगीर–चांपा में धान खरीदी में दोहरी गड़बड़ी का खुलासा, नये बारदाने का वजन कम, बोरी में 40 किलो धान भी नहीं आ रहा; सभापति उमा राठौर ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

जगीर-चांपा। धान खरीदी सीज़न 2025–26 में जिले में गड़बड़ियों का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। पहले कई उपार्जन केंद्रों में किसानों ने शिकायत की कि नये बारदाने में 40 किलो धान समा ही नहीं रहा, जिससे तौल में भारी असमानता आ रही है।

इसी शिकायत पर जिला पंचायत सभापति श्रीमती उमा राजेंद्र राठौर ने पेण्ड्री उपार्जन केंद्र का अचानक निरीक्षण किया था, जहाँ किसानों की शिकायतें सही पाई गईं। विपणन अधिकारी को साथ लेकर तत्काल परीक्षण करने के निर्देश दिए गए थे।

अब इसी मामले में एक और गंभीर गड़बड़ी सामने आई है।

नये बारदाने का वजन मानक से 70–80 ग्राम कम, किसानों को सीधा आर्थिक नुकसान

See also  किसानों और केंद्र सरकार की बैठक फिर बेनतीजा, केंद्र ने नियुक्त किया अधिकारी, अब इस दिन होगी चर्चा...

सभापति राठौर ने कलेक्टर को लिखे पत्र में बताया कि जिले में भेजे गए नये बारदाने का वजन 580 ग्राम होना चाहिए, लेकिन ज़्यादातर केंद्रों में बोरी का वजन केवल 500–510 ग्राम पाया गया।
मानक से कम वजन वाली बोरी में धान भरने पर बोरी हल्की होने से धान का वजन अधिक रिकॉर्ड होता है, जिसके कारण किसानों को कई किलो धान का भुगतान नहीं मिल पा रहा है।

Advertisment

इसका असर दोहरा है—

1. 40 किलो धान बोरियों में न समाने से किसानों को परेशान होना पड़ रहा है।

2. कम वजन वाले बारदाने से तौल बढ़ जाने के कारण किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

See also  Vivah Muhurt : 5 दिसंबर के बाद रुकेगा शादी का शुभ समय, खरमास खत्म होने पर फरवरी से फिर शुरू होंगी शादियाँ

राठौर का आरोप — “यह किसानों की कमाई पर सीधा प्रहार”

उमा राठौर ने इसे किसानों के हितों के साथ बड़ा खिलवाड़ बताते हुए कहा कि ऐसे बारदाने न सिर्फ मानक के खिलाफ हैं, बल्कि खरीद प्रक्रिया को अविश्वसनीय बना रहे हैं।
उन्होंने कलेक्टर से उच्च स्तरीय जांच एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

कलेक्टर कार्यालय ने जांच की प्रक्रिया शुरू की

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!