Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

आबकारी विभाग की दबंगई: शराब के केस में फंसाने की धमकी देकर मांगे 20 हजार, दुकानदार की 13 साल की बेटी से की मारपीट, जंगल में छोड़ा

बिलासपुर, 10 नवंबर 2025। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से आबकारी विभाग की दबंगई का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि आबकारी विभाग की टीम ने एक किराना दुकानदार से 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी, दुकान के गल्ले से 15 हजार रुपए निकाल लिए और उसकी 13 साल की बेटी को अगवा कर जंगल में छोड़ दिया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।

शराब के केस में फंसाने की धमकी देकर मांगे 20 हजार रुपए
ग्राम भड़हा रेलहा निवासी पदुम बर्मन ने पुलिस को बताया कि वह खेती-किसानी के साथ किराना दुकान चलाता है।
5 नवंबर की शाम करीब 5 बजे सफेद रंग की गाड़ी (CG 08 UA 0828) में आबकारी विभाग की छह सदस्यीय टीम उसके घर और दुकान पर पहुंची। टीम में एक महिला अधिकारी भी शामिल थी।

See also  CGPSC Scam : CBI के छापेमारी के बाद वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा बयान, कहा- हर दोषी को सजा दिलाना, हर युवा को न्याय दिलाना हमारा संकल्प…

आरोप है कि टीम के सदस्यों ने शराब बेचने का झूठा आरोप लगाकर धमकाना शुरू किया और 20 हजार रुपए की मांग की। जब दुकानदार ने पैसे देने से मना किया, तो टीम ने आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज करने की धमकी दी।

दुकान के गल्ले से निकाले 15 हजार रुपए
पीड़ित पदुम बर्मन का कहना है कि उसने बार-बार अपनी बेगुनाही बताई और कहा कि वह शराब नहीं बेचता।
फिर भी टीम के सदस्यों ने जबरन दुकान का गल्ला खोला और 15 हजार रुपए निकाल लिए।
इसके बाद उन्होंने दुकानदार की 13 साल की बेटी को गाड़ी में बैठा लिया।

See also  जांजगीर-चांपा में ACB की बड़ी कार्रवाई: पटवारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बेटी के साथ मारपीट कर जंगल में छोड़ा
पीड़ित परिवार के अनुसार, टीम ने बच्ची को गाड़ी में ले जाकर मारपीट की और सूनसान जंगल में छोड़ दिया।
घबराई हुई बच्ची किसी तरह घर लौटी और परिजनों को पूरी घटना बताई।
इसके बाद परिवार ने पचपेड़ी थाने में पूरी टीम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

Advertisment

पुलिस जांच में जुटी, आबकारी विभाग पर सवाल
इस गंभीर मामले में पचपेड़ी पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है।
वहीं, स्थानीय लोगों ने मांग की है कि आबकारी विभाग की टीम पर सख्त कार्रवाई हो और पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।

See also  विकासखंड मालखरौदा के ग्राम चारपारा में आमजनों के जीवन शैली को बेहतर बनाने हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन, स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे सक्ती जिले की कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना और एसपी एम आर अहिरे...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!