छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
शोक संदेश: मिसेज खातूननिशा ढेबर के निधन की सूचना

हमें यह सूचित करते हुए गहरा दुःख हो रहा है कि मिसेज़ ख़ातूननिशा ढेबर अब हमारे बीच नहीं रहीं। वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं और आज सायं लगभग 7:30 बजे उनका निधन हो गया। उनके निधन से ढेबर परिवार एवं उनके निवास क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।
स्व. माता जी ने अपना जीवन सादगी, समरसता और समाज सेवा के साथ जिया। उन्होंने सदैव परिवार और समाज को एकजुट रखने का कार्य किया।
उनका अंतिम संस्कार (नमाज़-ए-जनाज़ा) मोहदापारा क़ब्रिस्तान, रायपुर में 11 नवंबर, मंगलवार को शाम 5 बजे किया जाएगा।
बेटे एवं शोकाकुल परिवार:
हनिफ़ ढेबर, अख्तर ढेबर, यहयाना ढेबर, अनवर ढेबर, एजाज ढेबर
🙏 इस कठिन समय में परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।
Advertisment



