Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुई जिला पंचायत जांजगीर-चांपा की अध्यक्ष यनिता यशवंत चंद्रा, छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठन प्रभारी नितिन नवीन ने भगवा गमछा पहनाकर कराया पार्टी प्रवेश…

लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, दल-बदल से वोट प्रभावित होने की संभावना

जांजगीर-चांपा। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। जिला पंचायत जांजगीर-चांपा की अध्यक्ष यनिता यशवंत चंद्रा, कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गई हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत की करीबी रहीं जिला पंचायत अध्यक्ष यनिता यशवंत चंद्रा को चार मई 2024 को छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठन प्रभारी एवं बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन, संभागीय प्रभारी अनुराग सिंहदेव एवं महासमुंद लोकसभा की प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी ने भगवा गमछा पहनाकर भाजपा में शामिल किया।
दरअसल, छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण का मतदान आगामी सात मई को होना है, लेकिन चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए बुरी खबर है। जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस में टूट दिखने लगी है। अबकी बार जिला पंचायत जांजगीर-चांपा की कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष यनिता यशवंत चंद्रा ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया है। बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्ष यनिता यशवंत चंद्रा ने दो मई 2024 को अपना इस्तीफा कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को भेजा था, तभी से उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा थी और फिर चार मई 2024 को उन्होंने भाजपा प्रवेश कर लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी भाजपा में शामिल हुए। जिला पंचायत अध्यक्ष यनिता यशवंत चंद्रा के दल-बदल से कांग्रेस को काफी मतों के नुकसान होने की संभावना है।
कांग्रेस पार्टी से इस वजह से दिया इस्तीफा
जिला पंचायत अध्यक्ष यनिता यशवंत चंद्रा की मानें तो उन्होंने 20 साल तक कांग्रेस की सेवा की है, लेकिन मौजूदा समय में कांग्रेस पार्टी अपने सिद्धांत और विचार से भटक चुकी है, इसका विरोध करने वाले जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा की जा रही है। इधर, सोशल मीडिया में उनका इस्तीफा वायरल होते ही जिले सहित पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया था।
नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने बनवाया था अध्यक्ष 
जिला पंचायत अध्यक्ष यनिता यशवंत चंद्रा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के खेमे की मानी जाती रही हैं और डॉ. महंत ने ही उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष बनवाया था। इसके बावजूद, कुछ दिन पहले यनीता चंद्रा के पति यशवंत चंद्रा ने अपने सोशल मीडिया में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. शिव डहरिया को लेकर एक पोस्ट लिखा था, जिसमें उन्होंने डॉ. डहरिया को डेढ़ लाख मतों से पीछे रहने का दावा किया था तथा जैजैपुर विधायक सहित कई कांग्रेसियों को टैग कर उनकी राय मांगी थी। इस पोस्ट से कांग्रेस नेता नाराज थे।

See also  CG News : लोन रिकवरी के नाम पर महिलाओं को करते थे प्रताड़ित, 5 माइक्रोफाइनेंसिंग बैंक सील…6 एजेंटों पर FIR दर्ज...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!