Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

केंद्रीय बलों और कोरिया पुलिस की MCB में बरामद हुआ लगभग 6 लाख का नगदी और सोना, फ्लाइंग स्क्वाड टीम को किया सुपुर्द…

कोरिया। कोरिया पुलिस एवं बाहर से निर्वाचन हेतु आये हुए CRPF एवं ITBP की कम्पनी के द्वारा थाना पटना के आदर्श चौक पटना, टेंगनी, डुमरिया, जमगहना, थाना चरचा के सुभाष चौक, खरवत चौक, नगर बैरियर थाना बैकुंठपुर के सलका चौक, भाड़ी, कुमार चौक,थाना सोनहत के मजार चौक, भैसवार, नटवाही बैरियर, कटगोड़ी चौक, सेमरिया बारियर, चौकी बचरापोड़ी के मुख्य बाजार के पास, बड़े सालही जैसे अनेक स्थानों पर MCB की निरंतर कार्यवाही की जा रही है।

वाहन चेंकिंग कार्यवाही के दौरान दिनांक 03 मई 2024 को खरवत चौक में कोरिया पुलिस एवं केंद्रीय रिजर्व बल के द्वारा एक कार से 1,52,350/- रूपये नगद, लगभग 07 तोला सोना एवं 500 gm चांदी कीमत 4.55 लाख कुल मशरुका 6,07,350/- रूपये पकड़ा गया जो अग्रिम कार्यवाही हेतु फ्लाइंग स्क्वाड के सुपुर्द किया गया।

See also  स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ली मनेंद्रगढ़ में जिला अधिकरियों की समीक्षा बैठक, राजस्व अधिकारी नामांतरण सीमांकन के प्रकरणों की समीक्षा कर बरसात के पहले निराकरण की करें कार्यवाही, लोगों के छोटे-छोटे कार्यों को अधिकारी दें प्राथमिकता : जायसवाल

उल्लेखनीय है कि भयमुक्त माहौल में निष्पक्ष निर्वाचन करने की मंशा से पुलिस द्वारा शहर में फ्लैग मार्च, एरिया डोमिनेशन एवं नाईट पेट्रोलिंग किया गया है एवं निरंतर किया जा रहा है। इसी के साथ लोगों को संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है कि लोकतंत्र के इस पर्व में वे बिना किसी डर के अधिक से अधिक सहभागिता करें।

गौरतलब है कि सुरक्षा जांच मे बरते जाने वाली आवश्यक सावधानियों सहित चेक पोस्ट में सुरक्षा जांच के दौरान अन्य प्रांतों एवं जिलों से आने वाले वाहनों का नंबर, वाहन चालक का नाम एवं पहचान दर्ज करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले किसी भी प्रकार के संदिग्ध गतिविधियों को रोकने हेतु भी सख्त निर्देश दिए गए है। इसके अतिरिक्त दीगर क्षेत्रो से जिले में प्रवेश करने वाले वाहनो की चेकिंग के दौरान फोटोग्राफ़ी एवं वीडियोग्राफ़ी करने के हिदायत भी दी गई है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!