Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CRIME NEWS : मां के लापता हो जाने की फैलाई अफवाह, बेटे ने ही हत्या कर दफना दिया था शव…

हिमाचल,19 अगस्त। सिरमौर जिले में एक व्यक्ति को अपनी मां की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी कि शख्स ने अपनी मां की हत्या कर उसे घर के पास एक खेत में दफना दिया था. पुलिस के अनुसार, पच्छाद उप-मंडल के अंतर्गत सराहन ग्राम पंचायत के चड़ेच गांव की निवासी 51 साल की जयमंती देवी की शनिवार रात कथित तौर पर हत्या कर दी गई. यह मामला तब प्रकाश में आया जब उनके बेटे पुष्प कुमार ने पुलिस से संपर्क किया और गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान, पुष्प कुमार की बहन और इलाके के कई निवासियों ने संदेह व्यक्त किया कि उसकी मां के लापता होने में उसकी भूमिका हो सकती है, क्योंकि वह अक्सर अपनी मां से झगड़ा करता था. पूछताछ में, आरोपी ने स्वीकार किया कि शनिवार शाम को भारी बारिश हो रही थी. तभी किसी घरेलू बात को लेकर उसकी अपनी मां से बहस हुई और उसने अपनी मां पर किसी भारी चीज से हमला कर दिया. हमले में जयमंती देवी के सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं.

See also  भारत के वैज्ञानिकों ने खोजा बर्ड फ्लू वायरस का टीका...

आरोपी ने बताया कि उसने बाद में उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि बारिश और अंधेरे का फायदा उठाकर उसने घर से करीब 100 मीटर दूर एक खेत में महिला का शव दफना दिया. खुलासे के बाद, पुलिस ने पुष्प कुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. राजगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक वीसी नेगी ने बताया कि दफना हुआ शव सोमवार शाम को बरामद किया गया और मंगलवार को उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा. आरोपी के पिता लच्छी कुमार का दो महीने पहले ही निधन हो गया था. इससे पहले भी आरोपी के खिलाफ परिवार के सदस्यों पर हमला करने का मामला दर्ज किया गया था.

See also  जिला पंचायत जांजगीर-चांपा में भाजपा का लहराया परचम, सत्यालता आनंद मिरी अध्यक्ष तो गगन जयपुरिया उपाध्यक्ष हुए निर्वाचित...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!