Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी, रिलायंस और एनटीपीसी के शेयर चमके

मुंबई: घरेलू शेयर बाजार ने मंगलवार, 19 अगस्त 2025 को मामूली बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया। बीएसई सेंसेक्स 45.36 अंक (0.06%) चढ़कर 81,319.11 पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स 14.40 अंक (0.06%) की तेजी के साथ 24,891 पर कारोबार शुरू हुआ। सोमवार को सेंसेक्स 676.09 अंक (0.84%) उछलकर 81,273.75 और निफ्टी 245.65 अंक (1.00%) की बढ़त के साथ 24,876.95 पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स की 30 में से 14 कंपनियों के शेयर हरे निशान में खुले, जबकि 16 लाल निशान में रहे। निफ्टी 50 की 21 कंपनियों ने तेजी दिखाई, 28 में गिरावट रही, और एक शेयर अपरिवर्तित रहा। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 1.81% की उछाल के साथ शीर्ष पर रहे, जबकि एनटीपीसी (1.13%) और भारती एयरटेल (0.89%) ने भी मजबूती दिखाई।

See also  पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उठाव के अतिरिक्त धान-चावल के इस्तेमाल पर उठाया सवाल, खाद्य मंत्री ने बताया- जल्द करेंगे फैसला…

हालांकि, महिंद्रा एंड महिंद्रा (0.54%), मारुति सुजुकी (0.46%), और टाटा मोटर्स (0.21%) के शेयरों में गिरावट दर्ज हुई। बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों की नजर वैश्विक संकेतों और घरेलू आर्थिक आंकड़ों पर टिकी है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!