Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

एबीवीटीपीएस के विद्युत कर्मियों ने उत्साह से मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस

छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर जनरेशन कंपनी
अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह, जांजगीर-चांपा

क्षेत्रीय मुख्यालय स्तर पर 6 और 69 अधिकारी-कर्मचारी स्थानीय स्तर पर पुरस्कृत

जांजगीर-चांपा। अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह (एबीवीटीपीएस) मड़वा में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अभियंता श्री एचएन कोसरिया ने देश के बलिदानी सपूतों को नमन करते हुए ध्वजारोहण किया और सुरक्षा गारद का निरीक्षण कर सलामी ली।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में अतिरिक्त मुख्य अभियंता सर्वश्री एसडी द्विवेदी, आरएल ध्रुव, एके शाह, आरके साव, एन. लकरा और आकृति महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती शशि कोसरिया एवं महिला मंडल की पदाधिकारी समेत अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह के मंच से मुख्य अभियंता ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में विद्युत संयंत्र ने 79.73 प्रतिशत पीएलएफ एवं 84.99 प्रतिशत पीएएफ अर्जित किया है। विद्युत गृह द्वारा जून तक 7.0179 करोड़ रूपए डीएसएम चार्ज अर्जित किया गया है।
उन्होंने कहा कि विद्युत संयंत्र ने जून 2025 में एक माह में सर्वाधिक 162 कोल रैक प्राप्त करने का कीर्तिमान बनाया है। इससे पहले जनवरी 2025 में मासिक 157 कोल रैक प्राप्त करने का कीर्तिमान दर्ज किया गया था। इस कीर्तिमान के लिए संचालन संधारण की टीम को बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं। श्री कोसरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की प्रदेश स्तरीय अभियान ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ के तहत सिविल विभाग द्वारा सतत प्रयास से 5500 पौधे संयंत्र एवं आसपास के गांवों में लगवाए गए हैं। इसके लिए सिविल विभाग बधाई के पात्र हैं। मानव संसाधन विभाग, इलेक्ट्रिकल एवं टेस्टिंग डिविजन, नियंत्रण एवं उपकरण डिविजन, टरबाईन डिविजन एमआईएस आईटी विभाग, संरक्षा विभाग, रसायन विभाग ने अपने कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा किया है। इसके लिए सभी विभागों की प्रशंसा करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं।

See also  एबीवीटीपीएस से सेवानिवृत्त हुए कनिष्ठ पर्यवेक्षक  को दी गई भावपूर्ण विदाई...


उत्तम कार्य निष्पादन के लिए राज्य स्तर पर सहायक अभियंता सतीश कुमार रस्तोगी को मुख्यालय डंगनिया रायपुर में प्रशस्ति पत्र, पदक एवं पांच हजार रूपए नकद से पुरस्कृत किया गया। मुख्यालय की अनुशंसा पर क्षेत्रीय स्तर पर विद्युत गृह में मुख्य अभियंता के हाथों कार्यपालन अभियंता ईमिल तिग्गा, मुकेश कुमार पटेल, रविश कुमार, सहायक अभियंता चंद्रशेखर पटेल एवं अभिजीत मावलंकर और कनिष्ठ पर्यवेक्षक रामचंद्र को प्रशस्ति पत्र एवं पदक से पुरस्कृत किया गया। जबकि स्थानीय स्तर पर 69 अधिकारियों व कर्मचारियों और 39 ठेकाश्रमिकों को अतिथियों के हाथों पुरस्कृत किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में कार्यक्रम का समन्वय एवं संचालन कल्याण अधिकारी आरएस टेकाम ने किया।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!