Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष से सांसद कमलेश जांगड़े की शिष्टाचार भेंट, क्षेत्र के विकास पर हुई अहम चर्चा

सक्ती, दबंग न्यूज टुडे। जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने रायपुर प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका से राजभवन में तथा पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने लोकसभा क्षेत्र के विकास, शिक्षा, अधोसंरचना और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर दोनों वरिष्ठ नेताओं से विस्तृत चर्चा की।

सांसद श्रीमती जांगड़े ने जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की वर्तमान आवश्यकताओं एवं विकास की प्राथमिकताओं से राज्यपाल एवं विधानसभा अध्यक्ष को अवगत कराया। उन्होंने क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की प्रगति, शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, युवाओं के लिए अवसर बढ़ाने तथा आमजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

See also  CG News: रायपुर में कंस्ट्रक्शन कॉस्ट बेकाबू! डीजल से लेकर सीमेंट-सरिया और बस किराए तक बढ़े दाम, जनता हलकान

भेंट के दौरान सांसद ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, सड़क एवं परिवहन व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं तथा शिक्षा के क्षेत्र में आवश्यक सुधारों को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं और समस्याओं को संसद में प्रभावी ढंग से उठाने के साथ ही क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा कि “क्षेत्र का सर्वांगीण विकास, बेहतर शिक्षा व्यवस्था और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाना मेरी निरंतर प्रतिबद्धता है। जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।”

See also  सत्यवती को अब नहीं होगी चलने में परेशानी, जिला अस्पताल मुंगेली में बोन टयूमर का हुआ सफल ऑपरेशन...

उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के सहयोग से क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं साकार हो रही हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने तथा क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए जनप्रतिनिधि के रूप में वे निरंतर सक्रिय हैं।

Advertisment

सांसद की यह शिष्टाचार भेंट क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विषयों को वरिष्ठ संवैधानिक एवं राजनीतिक नेतृत्व के समक्ष रखने की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। श्रीमती जांगड़े ने कहा कि जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र को विकास की दृष्टि से और अधिक सशक्त एवं समृद्ध बनाने के लिए सभी स्तरों पर समन्वय के साथ कार्य किया जाएगा।

See also  मेडिकल कॉलेज निर्माण, रास्ता बंद करने ग्रामीणों का आरोप, राघवेन्द्र ने कहा कुटरा को अतीत में धकेलने का प्रयास

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!