Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मुख्यमंत्री बघेल से छत्तीसगढ़ संत संगठन के प्रतिनिधि मण्डल ने की सौजन्य मुलाकात, सद्गुरू कबीर स्मृति महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का दिया आमंत्रण…

मुख्यमंत्री बघेल से छत्तीसगढ़ संत संगठन के प्रतिनिधि मण्डल ने की सौजन्य मुलाकात

सद्गुरू कबीर स्मृति महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का दिया आमंत्रण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में सद्गुरू कबीर विश्व शांति मिशन, छत्तीसगढ़ संत संगठन के प्रतिनिधि मण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधि मण्डल द्वारा 18 जून को रायपुर स्थित मेकाहारा के अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में आयोजित सद्गुरू कबीर स्मृति महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया। प्रतिनिधि मण्डल ने इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल को सद्गुरू अभिलाष साहेब द्वारा लिखित योग दर्शन की पुस्तिका भी भेंट की।

See also  बिर्रा में शिक्षक सम्मान समारोह 12 को, प्रबुद्ध भारती ग्राम बिर्रा का आयोजन...

सद्गुरू कबीर विश्व शांति मिशन (छत्तीसगढ़ संत संगठन) के तत्वाधान में सद्गुरू कबीर स्मृति महोत्सव के पावन अवसर पर दृष्टि-विजन एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है, जिसमें सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ के 100 से भी अधिक आश्रमों से संत गुरूजनों एवं साध्वियों का आगमन होगा। उल्लेखनीय है कि सद्गुरू कबीर साहेब की वाणी को जन-जन पहुंचाने के लिए साहेब के मानने वाले विभिन्न परंपरा दामाखेड़ा, खरसिया, पारख सिद्धांत, नादवंश, जागु साहेब, दयानाम साहेब एवं अन्य परंपरा सभी को जोड़कर सद्गुरू कबीर विश्व शांति मिशन का गठन किया गया है।

महोत्सव में उत्तर प्रदेश के पूज्य संत निष्ठा साहेब, खरसिया के पूज्य संत सुधाकर शास्त्री, कबीरमठ नादिया के आचार्य मंगल साहेब, दूधाधारी मठ के महंत रामसुंदर दास, दामाखेड़ा परम्परा प्रतिनिधि संतजन, जागु साहेब परम्परा प्रतिनिधि संतजन, दयानाम साहेब परम्परा प्रतिनिधि संतजन, सद्गुरू कबीर विश्व शांति मिशन से संत गुरूजन एवं साध्वीजन शामिल होंगे। महोत्सव में पद्मश्री मदन सिंह चौहान भजन प्रस्तुत करेंगे।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ संत संगठन के प्रतिनिधि मण्डल में अध्यक्ष संत  रविकर साहेब, संत घनश्याम साहेब, संत बलवान साहेब, संत हेमेन्द्र साहेब, संत भुनेश्वर साहेब, संत शोधकर साहेब, संत क्षेमेन्द्र साहेब, संत  जितेन्द्र साहेब, संत  पूर्णेन्द साहेब आदि शामिल थे।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!