Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मुख्यमंत्री की पत्नी ने देखी “मोर बाई हाई फाई” का ट्रेलर, सराही फिल्म…

छत्तीसगढ़-रायपुर। छत्तीसगढ़ की बहुप्रतीक्षित फिल्म “मोर बाई हाई फाई” 26 जुलाई को रिलीज़ होने जा रही है और इसे लेकर खूब चर्चा हो रही है। आज, मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय जी की पत्नी ने इस फिल्म का ट्रेलर देखा और इसकी जमकर तारीफ की।

 

उन्होंने ने कहा कि “मोर बाई हाई फाई” न केवल एक पारिवारिक मनोरंजन वाली फिल्म है, बल्कि यह समाज को एक सार्थक संदेश भी देती है। उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्मों की आज समाज में बहुत आवश्यकता है जो दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ ही उन्हें प्रेरित भी करें। मुख्यमंत्री जी की पत्नी श्रीमती कौशल्या साय जी ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि प्रकाश अवस्थी हमेशा ही महिलाओं पर केंद्रित उत्कृष्ट फिल्में बनाते हैं।

See also  व्यक्तित्व विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेल एवं कला जरूरी: मंत्री टंक राम वर्मा, शिक्षा के महत्व को समझे और नियमित रूप से बच्चों की पढ़ाई का आंकलन कड़ी, तिल्दा में आयोजित विकास खण्ड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए राजस्व मंत्री, 11 विकास कार्यो के लिए 60 लाख रूपए से अधिक की घोषणा...

 

Advertisment

बता दें कि “मोर बाई हाई फाई” फिल्म के निर्माता और नायक प्रकाश अवस्थी हैं, जबकि नायिका की भूमिका में सृष्टि देवांगन हैं। फिल्म का निर्देशन नितेश लहरी ने किया है। फिल्म में योगेश अग्रवाल, क्रांति दीक्षित, राजू पाण्डेय, दीपाली पांडेय, नैनी तिवारी, अनुपम वर्मा, प्रमिला रात्रे, देवेंद्र पांडेय, घनश्याम वर्मा, लता रही, वर्षा बर्मन, आनंद साहू, विजय मिश्रा, आयशा, लकी रघूवंशी सहित कई कलाकार भी हैं।


मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी व्यस्तता के चलते समय तो नही दे सके पर फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों, निर्माता, निर्देशक और पूरी टीम को बधाई संदेश प्रेषित करते हुए फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी जताईं। फिल्म का ट्रेलर जल्द ही सिनेमाघरों और यूट्यूब पर रिलीज किया जाएगा। इस अवसर पर, “मोर बाई हाई फाई” की टीम और प्रकाश अवस्थी जी के परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे।

See also  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा ने जताया आभार, केंद्र के बराबर डीए और एचआरए सहित सभी फैसलों को बताया ऐतिहासिक, हर्षित कर्मचारियों ने भूपेश बघेल जिंदाबाद के नारों के साथ गजमाला पहनाकर किया मुख्यमंत्री का सम्मान...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!