छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए बेहद गंभीर हैं- राजेश्री महन्त, ग्राम सेवई में शाला प्रवेश उत्सव के साथ अतिरिक्त कक्ष निर्माण का हुआ भूमिपूजन…

मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए बेहद गंभीर हैं- राजेश्री महन्त
ग्राम सेवई में शाला प्रवेश उत्सव के साथ अतिरिक्त कक्ष निर्माण का हुआ भूमिपूजन

जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ में शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने के लिए बेहद गंभीर है उन्होंने राज्य में स्वामी आत्मानंद विद्यालयों की स्थापना किया है साथ ही साथ शिक्षा की उन्नति के लिए अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन कर रहे हैं, यह बातें छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज ने नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत स्थित ग्राम सेवई में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव तथा अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए भूमि पूजन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी से अभिव्यक्त की, उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में वे शिक्षा के स्तर को इतना ऊंचा उठाना चाहते हैं कि यहां अध्ययन करने वाले बच्चे अन्य राज्यों के विद्यार्थियों के समकक्ष विद्या प्राप्त कर सकें। शाला प्रवेश उत्सव के अवसर पर नव प्रवेशी छात्र- छात्राओं को तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया! उन्हें मिठाई के साथ नि:शुल्क गणवेश एवं पुस्तक प्रदान किया गया। ग्राम वासियों की ओर से सहायक शिक्षक सुशील कुमार साहू के द्वारा पूर्व माध्यमिक शाला की मांग को स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों की मांग को माननीय मुख्यमंत्री तक पहुंचाऊंगा आने वाले सत्र में इस गांव के बच्चे अपने ही गांव में माध्यमिक स्तर की पढ़ाई पूर्ण कर सकें ऐसा प्रयत्न हम करेंगे। लोगों को छत्तीसगढ़ श्रम मंडल के सदस्य हर प्रसाद साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि- पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से महाराज जी विधायक थे उस क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उन्होंने किया। आदर्श व्यक्तित्व के राजनीति में आगमन से राजनीति भी स्वच्छ होती है। विकास खंड शिक्षा अधिकारी विजय लहरें ने भी लोगों को संबोधित किया और कहा कि- इस विद्यालय में शिक्षार्थी जीवन प्रारंभ करने वाले विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत विद्यालय परिवार की ओर से किया गया तथा विधिवत अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। इस अवसर पर विशेष रूप से जनपद सदस्य कमलेश सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रमोद सिंह, लक्ष्मी सिंह चंदेल ,किशोर सिंह, सरपंच केशव कुमार गोयल, प्रधान अध्यापक गायत्री साहू, राम रतन प्रधान ,मोतीलाल सिंघारे, भुवनेश्वर लाल कश्यप, सीताराम गोयल ,घनश्याम देवांगन, शशि कान्त सिंह, सोहनलाल राठौर, फागूराम दरियाना, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव सहित अनेक गणमान्य जन व पुलिस प्रशासन के लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का विधिवत संचालन शिक्षक साहू ने किया व साहेब लाल दिवाकर ने आभार व्यक्त की।



