Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

प्रशासन तुंहर द्वार अभियान: ग्राम पंचायत खोखरा में हुआ शिविर का आयोजन, शिविर में 69 आवेदनों हुए प्राप्त, 63 प्रकरणों को किया गया त्वरित निराकरण…

प्रशासन तुंहर द्वार अभियान: ग्राम पंचायत खोखरा में हुआ शिविर का आयोजन
 
शिविर में 69 आवेदनों हुए प्राप्त
 
63 प्रकरणों को किया गया त्वरित निराकरण
 
     जांजगीर-चांपा। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में जिले के विभिन्न दूरस्थ क्षेत्रों में निवास करने वाले आमनागरिकों की शिकायतों, समस्याओं आदि के निराकरण के लिए विभिन्न ग्राम पंचायत स्तर पर लोंगो के नजदीक पहुंचते हुए प्रशासन तुंहर द्वार अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा आमजन से प्राप्त होने वाले आवेदनों का निराकरण किया जा रहा है।
  जिले विकासखंड नवागढ़ के ग्राम पंचायत खोखरा में प्रशासन तुंहर द्वार अभियान शिविर आयोजन किया गया। प्रशासन तुंहर द्वार अभियान अंतर्गत आयोजित शिविर में कुल 69 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में 63 आवेदनों को त्वरित निराकरण किया गया। शिविर में क्रेडा विभाग 1, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 4, पशुचिकित्सा विभाग के 1, कृषि विभाग के 3, सिंचाई विभाग के 1, लोक निर्माण विभाग के 1, विद्युत विभाग के 3, राजस्व विभाग के 3, समाज कल्याण विभाग के 11, खाद्य विभाग के 9, प्रधानमंत्री आवास योजना के 24, स्वच्छ भारत मिशन के 2, मनरेगा के 2, पुलिस विभाग के 1 और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 3 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस अवसर पर जनपद पंचायत नवागढ़ अध्यक्ष प्रीति देवी सिंह, इंजीनियर रवि पांडेय, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ ज्योति पटेल, एसडीएम जांजगीर ज्ञानेन्द्र सिंह, राधे थवाईत सरपंच खोखरा सहित संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
ग्राम पंचायत चारपारा में 6 जूलाई को होगा प्रशासन तुंहर द्वार शिविर आयोजन –
      इसी प्रकार 6 जूलाई को बलौदा विकासखंड के ग्राम पंचायत चारपारा में शिविर का आयोजन किया जाएगा। 13 जूलाई को बम्हनीडीह विकासखंड के ग्राम पंचायत बिर्रा में, 20 जुलाई को पामगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत रसौटा में, 27 जुलाई को अकलतरा विकासखंड के ग्राम पंचायत तरौद में, 3 अगस्त को नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत हरदी  में, 10 अगस्त को बलौदा विकासखंड के ग्राम पंचायत बसंतपुर में, 17 अगस्त को बम्हनीडीह विकासखंड के ग्राम पंचायत चोरिया में, 24 अगस्त को पामगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत कोसला में और 31 अगस्त को अकलतरा विकासखंड के ग्राम पंचायत मधुवा में प्रशासन तुहंर द्वार शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा संबंधित ग्राम पंचायत के नागरिकों से शिविर में शामिल होकर ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की अपील की गई है।

See also  साल 2025 की टॉप 10 फिल्मों में शामिल हुई नंदमुरी बालकृष्ण की अखंडा 2, पांच दिनों में कलेक्शन 70 करोड़ के पार

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!