Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CHHATISGARH NEWS :मकान खाली कराने पहुंचा राजस्व अमला, तो परिवार ने की आत्मदाह करने की कोशिश…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पति-पत्नी ने आत्मदाह की कोशिश की है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें पति कच्चे मकान की छत पर चढ़ गया, फिर खुद पर मिट्टी तेल छिड़क कर आग लगाने की कोशिश की है। हालांकि, कोई बड़ी घटना होने से पहले ही पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उसे रोक लिया।

दरअसल, पूरा विवाद मकान खाली करवाने से जुड़ा है। मंगलवार सुबह करीब 12 राजस्व अमला दशरथ सोना नाम के व्यक्ति का मकान खाली कराने पहुंचा। अधिकारियों के मुताबिक, एक परिवार अवैध तरीके से यहां रह रहा था। जिससे मकान पर कब्जा लेने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान दशरथ सोना और उसकी पत्नी ने हंगामा कर दिया। अधिकारियों के साथ उनकी बहसबाजी होने लगी।

See also  वनवासी अंचलों के वन धन केन्द्रों से आ रहा बड़ा बदलाव, महिलाएं महुआ से बना रही स्वास्थ्यवर्धक लड्डू, प्रधानमंत्री ने की तारीफ, आप लोगों ने महुआ का दूसरा उपयोग लोगों को बताया, स्वास्थ्यवर्धक लड्डू बनाकर इसका बढ़िया उपयोग किया- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

खुद पर मिट्टी तेल छिड़का
इस बीच दशरथ सोना और उसकी पत्नी ने घर खाली करने का विरोध करते हुए खुद पर मिट्टी तेल छिड़क लिया। जिससे माहौल गरमा गया। अधिकारियों ने जब दशरथ को रोकने की कोशिश की तो वह अपने कच्चे मकान की छत पर चढ़ गया। उसने हाथ पर मिट्टी तेल की बोतल और माचिस भी पकड़ा हुआ था। हालांकि अफसरों के समझाने के बाद वह नीचे उतर गया।

34 साल से मकान में काबिज, मामला कोर्ट में

Advertisment

इस मामले को लेकर दशरथ सोना का कहना है कि, वो इस मकान में पिछले 34 सालों से रह रहा है। उसके पिताजी ने यह मकान खरीदा था। दशरथ ने कहा कि, उसे जबरन कोर्ट में हराया जा रहा है। वह अपने परिवार के साथ मकान में रहना चाहता है। उनके खिलाफ साजिश की जा रही है। अफसरों को पैसा खिलाकर मकान से हटाने की कोशिश की जा रही है।

See also  मुख्यमंत्री के जनदर्शन में बहनों की मुलाकात, महतारी वंदन योजना के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार...

फिलहाल कार्रवाई स्थगित- तहसीलदार

इस मामले को लेकर रायपुर तहसीलदार पवन कोसमा का कहना है कि, उन्हें कलेक्ट्रेट के प्राधिकृत अधिकारियों के निर्देश के बाद मकान खाली करवाने पहुंचे थे। जिसके बाद मकान में रहने वाले लोगों ने विरोध किया है। फिलहाल टीम ने कब्जा लेने की कार्रवाई को स्थगित कर दिया है। बताया गया कि मामला हाईकोर्ट में है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!