Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Chhattisgarh liquor scam : चैतन्य-बघेल और दीपेन चावड़ा से देर रात दो घंटे पूछताछ, ‘Big-Boss’ वॉट्सएप ग्रुप की पोल खुली!

रायपुर: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल और दीपेन चावड़ा को EOW की कस्टोडियल रिमांड पर भेजा गया। चैतन्य को 6 अक्टूबर तक, दीपेन को 29 सितंबर तक रिमांड में रखा गया है।

रिमांड में पूछताछ:

  • रिमांड के पहले दिन ही EOW ने दोनों से दो घंटे तक शराब घोटाले और ‘Big-Boss’ वॉट्सऐप ग्रुप में हुई चर्चा की जांच की।
  • मोबाइल और सोशल मीडिया चैट्स की क्रॉस चेकिंग की गई।
  • पूछताछ में लेन-देन, दस्तावेज, और सिंडिकेट के अन्य लोगों की जानकारी हासिल की गई।

वॉट्सऐप ग्रुप ‘Big-Boss’:

  • चैतन्य, अनवर ढेबर, अनिल टुटेजा, सौम्या चौरसिया और पुष्पक जैसे लोग जुड़े थे।
  • करोड़ों रुपए की हेराफेरी, मनी लॉन्ड्रिंग और निर्देश इसी ग्रुप में साझा होते थे।
  • ED के अनुसार, चैतन्य ने 200 करोड़ रुपए की कमाई खुद की, जबकि 850 करोड़ रुपए कांग्रेस के तत्कालीन कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल तक भेजे गए।
    बंसल का खुलासा:
See also  विद्युत दुर्घटनाओं से बचें, आवश्यक सावधानियाँ बरतें, पॉवर कंपनी ने लोगों को सतर्क और जागरूक रहने दिये सुझाव...

दुर्ग-भिलाई के कारोबारी लक्ष्मी नारायण उर्फ पप्पू बंसल ने माना कि 1000 करोड़ रुपए से अधिक कैश चैतन्य और अनवर के माध्यम से मैनेज किया गया।
रकम अनवर ढेबर → दीपेन चावड़ा → कांग्रेस नेताओं तक पहुंचाई गई।

सिंडिकेट का गठन:

Advertisment

फरवरी 2019 में होटल वेनिंगटन में मीटिंग में डिस्टलरी मालिकों और अफसरों ने सिंडिकेट बनाया।
शराब सप्लाई में कमीशन तय किया गया और पूरे कारोबार को ए, बी और सी पार्ट में बांटा गया।
जांच जारी:

EOW ने डिजिटल डेटा, बैंक लेन-देन और दस्तावेजी सबूतों की पड़ताल शुरू कर दी है।
अन्य आरोपियों से भी जल्द पूछताछ की जाएगी।

See also  ऋषि धवन का लीजेंड 90 में शानदार डेब्यू...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!