विद्यार्थी परिषद के पुराने कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में भाग लेने चंदेल गये भोपाल…

जांजगीर-चांपा। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 23 जून को अविभाजित मध्यप्रदेश के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पुराने कार्यकर्ताओं के एक दिवसीय सम्मेलन में शामिल होने छ.ग. विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल फ्लाइट द्वारा भोपाल गये। वे परिषद के इस समागम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं भारत सरकार के केन्द्रीय कृषि मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान सहित मध्यप्रदेश सरकार के अनेक मंत्रीगण, भाजपा के केन्द्रीय पदाधिकारीगण, सांसद व विधायकगण भी उपस्थित रहेंगे। ज्ञात हो कि पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल अपने छात्र जीवन में अखिल भारतीय परिषद के एक सक्रीय कार्यकर्ता रहे तथा उन्होंने परिषद के अनेक दायित्वों का निर्वहन भी किया था। अनेक वर्षो के बाद इस प्रकार का कार्यक्रम अविभाजित मध्यप्रदेश में आयोजित किया गया है। जिसमे छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश के पूर्व परिषद के कार्यकर्ता शामिल होंगे।



