छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार…

नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा। प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका नाबालिक पुत्री को अज्ञात आरोपी द्वारा बहलाफुसला कर भगा ले गया है की रिपोर्ट पर अपराध धारा 363 भादवि तथा गुम इंसान क्रमांक 46/23 कायम कर विवेचना पतासाजी में लिया गया।
विवेचना दौरान 22 जुलाई 2023 को पीड़िता को बारामद कर गुम इंसान दस्तायाब किया गया, पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया, बताई की आरोपी करन द्वारा बहला फुसलाकर अपने मोटर सायकल में ले गया था और शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म किया है। आरोपी करन उम्र 19 वर्ष साकिन कोसमपाली थाना बाराद्वार से पूछताछ करने पर अपने मेमोरंडम में जुर्म स्वीकार किए जाने पर पीड़िता से बात किये मोबाईल तथा घटना में उपयोग किये मो.सा. पैसन प्रो को जप्त किया जाकर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनीष सिंह परिहार थाना प्रभारी, रामप्रसाद बघेल का विशेष योगदान रहा।



