Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG Politics : नक्सलवाद पर सियासी टकराव: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आरोप– कांग्रेस ने नक्सलियों को बचाया, बघेल का पलटवार– सबूत है तो सार्वजनिक करें

रायपुर : रायपुर में नक्सलवाद को लेकर सियासत तेज हो गई है। लोकसभा में चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि देश अब लगभग नक्सल-मुक्त हो चुका है और 31 मार्च 2026 तक तय लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की पूर्व कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई में देरी हुई क्योंकि राज्य सरकार ने नक्सलियों को संरक्षण दिया।

अपने भाषण में शाह ने कहा कि बस्तर क्षेत्र से नक्सलवाद लगभग खत्म हो चुका है और वहां तेजी से विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में 706 नक्सली मारे गए और 4,800 से अधिक ने आत्मसमर्पण किया है। शाह ने यह भी कहा कि अब देश में केवल दो जिले ही नक्सल प्रभावित बचे हैं।

See also  यातायात नियमों का उलंघन करने वाले 81 वाहन चालकों के विरूद्ध विभिन्न धाराओं के तहत की गई कार्यवाही...

शाह के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोपों को “सरासर झूठ” बताते हुए कहा कि यदि केंद्र सरकार के पास कोई सबूत था, तो उसे पहले सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया। बघेल ने कहा कि उनकी सरकार ने भी लगातार नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई की और इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

गृह मंत्री ने अपने भाषण में कांग्रेस के लंबे शासनकाल पर भी सवाल उठाए और कहा कि वर्षों तक विकास न होने के कारण नक्सलवाद फैला। साथ ही उन्होंने नक्सलियों की तुलना स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह और बिरसा मुंडा से किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई। इस मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है, जबकि नक्सलवाद जैसे गंभीर विषय पर बहस जारी है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!