Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : पटवारी हड़ताल पर, ठप्प पड़ा कामकाज, शिव डहरिया ने दागे सवाल, कहा- सरकार की नीतियों से कोई भी खुश नहीं…

CG NEWS : पटवारी हड़ताल पर, ठप्प पड़ा कामकाज, शिव डहरिया ने दागे सवाल, कहा- सरकार की नीतियों से कोई भी खुश नहीं।

रायपुर। प्रदेश भर के पटवारी अपनी पुरानी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं, जिसके कारण जमीन से संबंधित शिकायतों के समाधान में कई हफ्तों से रुकावट आ गई है। पटवारी ऑनलाइन काम के विरोध में हड़ताल पर हैं और इसके परिणामस्वरूप हजारों केस पेंडिंग हो गए हैं, जिससे किसानों को मुश्किलें आ रही हैं। अब सवाल यह उठता है कि प्रदेश में ऐसी स्थिति क्यों बनी है?

जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में 5000 से ज्यादा पटवारी अपनी पुरानी मांगों को लेकर एक बार फिर से हड़ताल पर हैं। पिछले कुछ सालों में ऐसा कोई साल नहीं गुजरा जब पटवारी हड़ताल पर नहीं गए हों। पटवारियों की मुख्य मांग यह है कि सरकार उन्हें आवश्यक सुविधाएं जैसे कंप्यूटर और प्रिंटर उपलब्ध कराए, ताकि वे ऑनलाइन काम कर सकें। यह मांग नई नहीं है, इससे पहले भी पटवारी कई बार हड़ताल कर चुके हैं।

See also  राठौर समाज के प्रादेशिक चुनाव के लिए नामांकन 12, नाम वापसी 13 एवं मतदान 14 दिसंबर को, सदस्यता फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 5 दिसंबर निर्धारित, 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोग ग्रहण कर सकेंगे सदस्यता

सरकार की ओर से आश्वासन भी दिया गया था, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अब एक बार फिर पटवारी प्रदेश भर के ऑनलाइन काम का बहिष्कार कर रहे हैं। हालांकि, पटवारी कार्यालय में मौजूद हैं, लेकिन 90% से अधिक काम ऑनलाइन होने के कारण हड़ताल से प्रदेश के लोग खासकर किसान, परेशान हैं। राज्य सरकार का कहना है कि वे इस मामले को गंभीरता से देख रहे हैं और पटवारियों को सरकार से सहयोग करना चाहिए, ताकि जनता का भला हो सके। सरकार का आश्वासन है कि आने वाले सालों में पटवारी कार्यालयों में सुविधाएं प्रदान की जाएंगी और चरणबद्ध तरीके से ऑफिस खोले जाएंगे।

गौरतलब है कि राजस्व विभाग के नामांकन, सीमांकन और अन्य महत्वपूर्ण काम ऑनलाइन किए जा रहे हैं। ऐसे में पटवारियों की हड़ताल के कारण लगभग 17 दिन से राजस्व विभाग का कामकाज पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है। आंदोलनकारी पटवारियों का कहना है कि सरकार की अनदेखी के कारण दोनों के बीच में जनता का नुकसान हो रहा है। अब सवाल यह है कि इस स्थिति को सुधारने के लिए सरकार क्या कदम उठा रही है और पटवारी की नाराजगी को दूर करने के लिए क्या योजना बनाई गई है? पटवारी की हड़ताल के कारण पेंडिंग मामलों का समाधान कब होगा?

See also  GOVT लैंड पर लोन : 250 एकड़ सरकारी जमीन पर किसने किया खेला...

पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने पटवारी की हड़ताल को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह सरकार की असफलता का स्पष्ट उदाहरण है। उनका कहना था कि जब तक सरकार अपनी जिम्मेदारियों को सही तरीके से नहीं निभाएगी, तब तक ऐसे आंदोलन होते रहेंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी के शासन के दौरान लोग परेशान हैं और सरकार की नीतियों से कोई भी खुश नहीं है।

Advertisment

शिव डहरिया ने यह भी कहा कि सरकार के खिलाफ यह हड़ताल जनता के हित में नहीं है और इससे केवल राज्य के नागरिकों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने सरकार से यह अपील की कि वह पटवारियों की समस्याओं का समाधान तुरंत करें और इस मुद्दे को सुलझाने के लिए ठोस कदम उठाए।

See also  छत्तीसगढ़: परेशान पत्नी ने शराबी पति को मारने की योजना बनाई मां, बेटा और अन्य दो के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम, जानें वजह...

इसके साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि पटवारी की हड़ताल के कारण किसानों को काफी कठिनाई हो रही है, क्योंकि भूमि संबंधित कार्यों में देरी हो रही है और यह किसानों के लिए एक बड़ी समस्या बन चुकी है।शिव डहरिया का मानना था कि सरकार की विफलता के कारण ही राज्य में इस प्रकार के आंदोलनों का सामना करना पड़ रहा है, और इस समस्या का समाधान तभी संभव है जब सरकार पटवारियों के मांगों को गंभीरता से ले और उन्हें जरूरी सुविधाएं प्रदान करें।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!