Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Benefits Of Eating 2 Colves : लौंग के अद्भुत लाभ: रात में गुनगुने पानी के साथ 2 लौंग खाएं, और देखें क्या होता है…

Benefits Of Eating 2 Colves : लौंग के अद्भुत लाभ: रात में गुनगुने पानी के साथ 2 लौंग खाएं, और देखें क्या होता है।

Benefits Of Eating 2 Colves : भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाले मसालों में लौंग एक विशेष स्थान रखता है, जिसे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद में लौंग को एक प्रभावी जड़ी-बूटी के रूप में उपयोग किया जाता है। लौंग में मौजूद यूजेनॉल तनाव और पेट की समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। इसके अलावा, लौंग में विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन ई, बी6, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, जिंक, मैंगनीज और आयरन जैसे कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ प्रदान करते हैं। हालांकि, इसका सही तरीके से सेवन ही आपको इसके फायदों का अनुभव करवा सकता है।

See also  लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय के रोड शो में दिखी भव्यता और बड़े जनाधार की झलक, सरोज पांडेय के बैकुंठपुर रोड शो में शामिल हुए हजारों शहरी ग्रामीण मतदाता और भाजपाई, बचरापोड़ी साप्ताहिक बाजार में पैदल चलकर आमजनों से सरोज पांडेय ने किया जनसंपर्क...

आइए जानते हैं लौंग खाने से होने वाले प्रमुख लाभ:

1. सर्दी-खांसी से राहत : ठंडे मौसम में सर्दी, जुकाम, सूखी खांसी, गले में खराश और बुखार जैसी समस्याएं सामान्य होती हैं। इनसे राहत पाने के लिए, आप रात को खाने के बाद एक चम्मच शहद में 2 लौंग पीसकर मिला कर खा सकते हैं। इससे सर्दी-खांसी और जुकाम की समस्या में राहत मिल सकती है।

2. पेट से संबंधित समस्याएं: कब्ज, डायरिया, एसिडिटी आदि से राहत पाने के लिए, आप सोने से पहले 2 लौंग को गुनगुने पानी के साथ खा सकते हैं। यह पाचन को बेहतर बनाता है और पेट संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।

See also  जिले के प्रभारी मंत्री ओ पी चौधरी ने किया जांजगीर-चांपा कलेक्टोरेट में संवाद कॉल सेंटर शुभारंभ, अब आम नागरिक संवाद कॉल सेंटर 7970001634 के माध्यम से दर्ज करा सकेंगे अपनी सुझाव एवं शिकायतें, कलेक्टर आकाश छिकारा की अभिनव पहल...

3. दांतों का दर्द: दांतों में दर्द, मसूड़ों में सूजन या पायरिया की समस्या होने पर आप 2 लौंग को नियमित रूप से गुनगुने पानी के साथ खा सकते हैं। इससे दांत के दर्द में आराम मिल सकता है और मसूड़ों की सूजन में कमी आ सकती है।

Advertisment

4. इम्यूनिटी को मजबूत करना : लौंग रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक है। यदि आप रोज रात को सोते समय गुनगुने पानी के साथ 2 लौंग का सेवन करते हैं, तो आपकी इम्यूनिटी मजबूत हो सकती है और आप बीमारियों से बच सकते हैं।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!