Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

वेतन बढ़ाने की मांग पर नोएडा में बवाल, गाड़ियों में आगजनी-पथराव से हालात बेकाबू…

नोएडा, 13 अप्रैल। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सोमवार को नोएडा और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में कर्मचारियों का प्रदर्शन हिंसक हो गया। बड़ी संख्या में श्रमिक सड़कों पर उतर आए और कई जगहों पर तोड़फोड़, आगजनी और पथराव की घटनाएं सामने आईं। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

जानकारी के अनुसार, नोएडा के फेज-2, सेक्टर-59, 62, 63 और 84 समेत कई इलाकों में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। सेक्टर-84 में प्रदर्शनकारियों ने चार वाहनों को आग के हवाले कर दिया। मदरसन कंपनी के पास भी हिंसक झड़प हुई, जहां पुलिस और कर्मचारियों के बीच टकराव में कई लोग घायल हो गए।

See also  गांव के युवा नए आइडिया के साथ शुरू कर सकेंगे स्टार्टअप, जिला प्रशासन की अभिनव पहल पर युवाओं के मार्गदर्शन के लिए शार्क टैंक का हुआ आयोजन...

प्रदर्शन के दौरान प्रमुख सड़कों पर जाम लग गया, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। सेक्टर-60 अंडरपास सहित कई मार्गों पर लंबा जाम लगा, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन वेतन वृद्धि, समय पर भुगतान और काम की बेहतर परिस्थितियों को लेकर लगातार अनदेखी कर रहा है। बढ़ती महंगाई के बीच मौजूदा वेतन में गुजारा करना मुश्किल हो रहा है, जिसके चलते आंदोलन तेज हुआ। एक दिन पहले प्रशासन और कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के बीच बैठक हुई थी, जिसमें कई मांगों पर सहमति जताई गई थी। इसमें ओवरटाइम का दोगुना भुगतान, समय पर वेतन और बोनस, साप्ताहिक अवकाश और कर्मचारियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार जैसे बिंदु शामिल थे। बावजूद इसके, कर्मचारियों का आक्रोश कम नहीं हुआ और आंदोलन उग्र हो गया।

See also  Rajya Sabha Election 2026 : 10 राज्यों की 37 सीटों के लिए मतदान, शाम तक आएंगे नतीजे

उधर, फरीदाबाद, पलवल और बुलंदशहर के औद्योगिक क्षेत्रों में भी श्रमिकों ने प्रदर्शन किया। बुलंदशहर में मजदूरों ने न्यूनतम वेतन, पीएफ-ईएसआई और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर कंपनी गेट पर धरना दिया।

Advertisment

फिलहाल नोएडा में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं। प्रशासन का कहना है कि हालात पर नजर रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!