Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : विवादों के बीच बलरामपुर नगर पालिका के CMO प्रणव राय का तबादला, पार्षदों ने जताई राहत

बलरामपुर। बलरामपुर नगर पालिका में लंबे समय से चल रहे विवाद के बीच आखिरकार राज्य शासन ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) प्रणव राय का तबादला कर दिया है। उनके खिलाफ गंभीर आरोपों और जनप्रतिनिधियों के बढ़ते विरोध के बाद यह कदम उठाया गया।

प्रणव राय पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और पार्षदों को धमकाने के आरोप लगे थे। मामला तब और बढ़ गया जब एक कथित कॉल रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद नगर पालिका का माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया।

भाजपा के कई पार्षदों ने खुलकर उनके खिलाफ विरोध जताया और उनके व्यवहार को जनप्रतिनिधियों के प्रति अपमानजनक बताया। पार्षदों का कहना था कि इससे कामकाज भी प्रभावित हो रहा था। इस मामले में कई बार उच्च अधिकारियों और शासन से शिकायत की गई।

See also  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में ‘‘स्वास्थ्य शिविर‘‘ एवं ‘‘मेगा पी.टी.एम.‘‘ आयोजित...

लगातार बढ़ते विवाद और नाराजगी को देखते हुए राज्य शासन ने हस्तक्षेप किया और प्रणव राय का तबादला बलरामपुर नगर पालिका से तमनार नगर पालिका कर दिया। स्थानीय पार्षदों और जनप्रतिनिधियों ने इस निर्णय का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि अब नगर पालिका का कामकाज बेहतर तरीके से चल सकेगा।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!