Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News: साइंस कॉलेज की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मिला सुसाइड नोट, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। साइंस कॉलेज में एमएससी की पढ़ाई कर रही 25 वर्षीय एक छात्रा ने सुंदरनगर स्थित किराए के मकान में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. छात्रा ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है. पुलिस मर्ग कायम करके नौ दिनों से जांच कर रही है. खुदकुशी की वजह सामने नहीं आई है. पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है.

मृतका प्रज्ञा शर्मा पिता अशोक शर्मा का परिवार मूलतः बेमेतरा जिले का निवासी है. छात्रा की एक सहेली 17 अक्टूबर को उससे मिलने किराए के मकान में गई, तब उसने दरवाजा खुला पाया. दरवाजा भीतर से बंद नहीं था. सहेली भीतर गई तो सीलिंग फैन के रॉड में प्रज्ञा शर्मा की लाश फांसी पर लटकी हुई थी. छात्रा सुंदरनगर आदर्श चौक स्थित रामजी कुंज में रहती थी और वहीं घटना हुई है.

See also  सड़क दुर्घटना में प्रधान आरक्षक की मौत...

सुसाइड नोट हुआ बरामद
सुसाइड नोट में लिखा, मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं पुलिस सूत्रों के मुताबिक छात्रा ने सुसाइड नोट लिखा है लेकिन उसने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं बताया है.

उसने यह भी लिखा है कि उसे पिता का प्यार नहीं मिला. दरअसल छात्रा के माता-पिता में अलगाव हो चुका है. पिता इन दिनों बीमार हैं और मां शासकीय नौकरी में महासमुंद में पदस्थ हैं. पुलिस को छात्रा का पता बस स्टैंड के पास महासमुंद बताया गया है. थाने के विवेचना अधिकारी के मुताबिक परिजन अभी शोक में हैं. उनका विस्तृत बयान दर्ज नहीं किया गया है. परिजनों से पूछताछ और जांच के बाद पता चलेगा कि प्रज्ञा ने किन परिस्थितियों में आत्महत्या की है.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!