Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : नशे में स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर डॉक्टर ने किया उपद्रव…

जशपुर,26 सितम्बर : जशपुर जिले के एक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉ. अनिल भगत का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें अनिल भगत शराब के नशे में अस्पताल परिसर में हंगामा करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

बच्चों को भी शराब पिलाने का किया प्रयास
ग्रामीणों और स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों का आरोप है कि डॉ. अनिल भगत लंबे समय से शराब के आदी हैं। वे अक्सर अपने घर से शराब पीकर अस्पताल पहुंचते हैं। कर्मचारियों के साथ-साथ कई मरीज भी डॉक्टर के इस आचरण से परेशान परेशान हैं। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि कई बार वे नाबालिग बच्चों को भी शराब पिलाने की कोशिश कर चुके हैं।

See also   50 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, थाना अकलतरा पुलिस की कार्यवाही...

स्थानीय लोगों का कहना है कि डॉक्टर की नशे की आदतों से स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर असर पड़ा है। मरीजों को समय पर इलाज और दवाइयां नहीं मिल पा रही हैं, जिससे उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ती है।

स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी BMO ने भी डॉ. भगत के खिलाफ कई बार वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित शिकायत दी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है।

CMHO ने दिए जांच के आदेश
मामले को गंभीरता से लेते हुए जशपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. जी.एस. जात्रा ने पुष्टि की है कि वायरल वीडियो में डॉक्टर नशे में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) को जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर अनिल भगत के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisment

ग्रामीणों और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मांग की है कि जल्द से जल्द इस तरह के लापरवाह और अनुशासनहीन डॉक्टर के खिलाफ ठोस कदम उठाया जाएं ताकि स्वास्थ्य केंद्र की सेवाएं सामान्य हो सकें और मरीजों को राहत मिल सके।

See also  छपोरा के शासकीय डबरी तालाब को सचिव ने पटवाया ग्रामीणों ने लगाया आरोप, शिकायत के एक साल बाद भी नही हुई कार्यवाही, जनपद पंचायत मालखरौदा अंतर्गत ग्राम पंचायत छपोरा का मामला...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!