Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News: जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर में 3.09 करोड़ का घोटाला, 6 कर्मचारी बर्खास्त, तीन का हुआ डिमोशन, 15 का रुका इंक्रीमेंट, साथ ही वेतन से रिकवरी का आदेश जारी…

रायपुर। जिला सहकारी केंद्रीय रायपुर परिसर स्थिति प्रधान शाखा सीओडी ब्रांच में 3.09 करोड़ के घोटाले में 24 कर्मचारियों की संलिप्तता सामने आई है। स्टाफ कमेटी की बैठक में सख्त निर्णय लिया है। कमेटी की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार 6 कर्मचारियों को बर्खास्त करने के अलावा तीन कर्मचारियों का डिमेशन कर दिया है। घोटाले में शामिल 15 कर्मचारियों का इंक्रीमेंट रोकने के साथ ही वेतन से रिकवरी का आदेश जारी किया है। पूरी कार्रवाई वर्ष 2016 से 2022 के बीच वित्तीय अनियमितता के प्रकरणों में की गई है।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर के स्टाफ उप समिति की बैठक 30.04.2025 को रायपुर में आयोजित की गई। बैंक के प्राधिकृत अधिकारी एवं आयुक्त सहकारिता व पंजीयक सहकारी संस्थाएं, छत्तीसगढ़ कुलदीप शर्मा (आईएएस) की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में बैंक में वर्ष 2016 से 2022 की अवधि में वित्तीय अनियमितता के प्रकरणों में संलिप्त आरोपी कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया है।

See also  युवक ने आत्महत्या करने चित्रकोट वाटरफॉल में लगाई छलांग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल...

यह कार्यवाही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप उनके सुशासन के दौर में जीरो टॉलरेंस से अभिप्रेरित होकर किया गया। इस पुराने लंबित मामले में बैंक के प्राधिकृत अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा की अध्यक्षता में आहूत बैठक में सख्त कारवाही का निर्णय लिया गया।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर के परिसर में स्थिति प्रधान शाखा सीओडी ब्रांच के प्रकरण में संलिप्त कर्मचारियों के विरुद्घ कठोर निर्णय लिए गए।

0 बैंक के खाते से अपने खाते में जमा कराई राशि

Advertisment

इन कर्मचारियों ने बैंक के विभिन्न आंतरिक खाते से अपने एवं अन्य खातों में राशि हस्तांतरित कर बैंक को 3.09 करोड़ की आर्थिक क्षति बैंक को पहुचाई है।

See also  पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा ने टाइम/समय बैंक की पहल को बढ़ावा देने नागरिकों को किया प्रेरित, समय बैंक की अनूठी अवधारणा नशाबंदी और काउसीलिंग पर जोर...

इन कर्मचारियों के खिलाफ हुई कड़ी कार्रवाई

फर्जीवाड़े में संलिप्त कर्मचारियों में से 05 मुख्य आरोपी कर्मचारी चंद्रशेखर डग्गर, संजय शर्मा,विजय कुमार वर्मा, घनश्याम देवांगन एवं पंकज सराफ को सेवा से बर्खास्त किया गया। 02 कर्मचारी अशोक पटेल एवं प्रकाश गवारले को पदावनत किया गया तथा शेष कर्मचारियों को वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने एवं वसूली प्रकरण दायर करने का निर्णय पारित किया गया।

बैंक की रायपुर शाखा गंज एवं खोरपा के राशि 1.01 करोड़ के प्रकरण में संलिप्त 04 कर्मचारी में से मुख्य आरोपी विजय कुमार वर्मा को सेवा से बर्खास्त करने, शारदा शर्मा को पदावनत करने एवं अन्य 02 कर्मचारियों को वार्षिक वेतनवृद्धि रोकने तथा वसूली प्रकरण दायर करने का निर्णय पारित किया गया।

See also  भूमि अधिग्रहण घोटाला: RI के खिलाफ FIR, 3.42 करोड़ की हेराफेरी...

बैंक की शाखा बटगन-बलौदाबाजार के 3.45 करोड़ के प्रकरण में संलिप्त मुख्य आरोपी सूरज कुमार साहू को सेवा से बर्खास्त करने एवं वसूली प्रकरण दायर करने का निर्णय पारित किया गया। उक्त सभी प्रकरणों में संबंधित पुलिस थाने में एफ आईआर दर्ज कराया गया है ।

बैंक के प्राधिकृत अधिकारी व आयुक्त सहकारिता कुलदीप शर्मा ने कहा कि सहकारी बैंकों में अनियमितता के प्रकरणों में लगातार कार्यवाही की जा रही है तथा बैंको के कार्यो को पारदर्शी व जवाबदेही तय करने के प्रयास निरंतर जारी है। बैंको में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दास्त नही की जाएगी।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!