Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG Crime News : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, जंगल में अचेत मिली पीड़िता

जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक 17 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़िता जंगल में अचेत अवस्था में मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

यह घटना जशपुर जिले की है। जानकारी के अनुसार 16 फरवरी की रात नाबालिग स्थानीय नाटक कार्यक्रम देखकर पैदल घर लौट रही थी। इसी दौरान दो अज्ञात युवकों ने उसे घर तक छोड़ने का झांसा देकर मोटरसाइकिल पर बैठाया और सुनसान जंगल की ओर ले गए। वहां दोनों आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया और फरार हो गए।

See also  AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

जब युवती रातभर घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। 17 फरवरी की रात वह बिजली सब स्टेशन के पास अचेत अवस्था में मिली। ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पत्थलगांव पुलिस ने पीड़िता की मां के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज की है। चूंकि घटना स्थल बागबहार थाना क्षेत्र में आता है, इसलिए शून्य पर अपराध दर्ज कर केस डायरी संबंधित थाने को भेजी गई है।

पुलिस की विशेष टीम आरोपियों की पतासाजी मे जुट गई है. इस समय पीड़िता का इलाज जारी है, जबकि पुलिस मामले की पूरी गहनता से जांच कर रही है. इस घटना ने इलाके में आक्रोश व्याप्त हैं.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!