Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

लायंस स्कूल में मना स्वतंत्रता दिवस, ध्वजारोहण करते लायंस स्कूल के पदाधिकारी…

जांजगीर-चांपा। स्थानीय लायंस इंग्लिश हायर सेकेण्ड्री स्कूल में 77 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन रामप्रपन्न देवांगन, विशिष्ट अतिथि लायंस शिक्षण समिति के चेयरमेन लायन गिरधारी लाल अग्रवाल थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद राष्ट्र ध्वज को सलामी दी गई। प्रभारी प्राचार्य एम. वारियर ने स्वागत भाषण दिया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि लायन रामप्रपन्न देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हम 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे है। यह स्वतंत्रता हजारों अमर बलिदानों का प्रतीक है, जिनके त्याग और बलिदान से भारत को आजादी मिली।
विशिष्ट अतिथि लायन गिरधारी लाल अग्रवाल ने अपने संदेश में स्वतंत्रता दिवस की 77वीं वर्षगाँठ पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें अपने कर्तव्यों का सही ढंग से पालन करनाचाहिए। यही वीर शहीदों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल के विकास के लिए किये जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी।
इस अवसर पर लायन डॉ. के. पी. राठौर वाईस चेयरमेन, लायन डॉ. वाय. के. शर्मा सचिव लायंस क्लब शिक्षण समिति एवं लायन डॉ. जी. पी. दुबे ने भी अपना उद्बोधन दिया।
छात्र-छात्राओं की ओर से निशिका जसवानी एवं रक्षा पाण्डेय ने अपना उद्बोधन दिया। इस अवसर पर सत्र 23-24 के स्कूल में प्रथम आने वाले छात्र-छात्राओं को मोमेन्टो एवं प्रशस्ति पत्र देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके पश्चात् स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका कृतिका देवांगन एवं कक्षा 12वीं छात्रा दिशा मोदी ने किया। आभार प्रदर्शन लायन बजरंग अग्रवाल ने किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष लायन रामप्रपन्न देवांगन, लायन गिरधारी लाल अग्रवाल, लायन बजरंग अग्रवाल, लायन डॉ. योगेन्द्र शर्म, लायन राजेश अग्रवाल, लायन विनोद कुमार अग्रवाल, लायन डॉ.. के.पी. राठौर, लायन सी. ए. सुरेश अग्रवाल, लायन डॉ. व्ही. एन. बिरथरे, लायन खूबचंद देवांगन, लायन डॉ.जी. पी. दुबे, लायन वासुदेव देवांगन एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा भारी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं समस्त स्कूल स्टॉफ उपस्थित थे।

See also  जनगणना का कार्य महत्वपूर्ण, गंभीरता से ले प्रशिक्षण - कलेक्टर जन्मेजय महोबे, जनगणना 2027 हेतु प्रथम चरण का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!