Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

आबकारी घोटाले से जुड़ा मामला: पूर्व विशेष सचिव और पत्नी पर CBI की FIR, संपत्ति में भारी वृद्धि पर जांच

रायपुर। छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें पूर्व विशेष सचिव और एमडी अरुणपति त्रिपाठी तथा उनकी पत्नी मंजूला त्रिपाठी के खिलाफ सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई अनुपातहीन संपत्ति के आरोपों के तहत की गई है। दिल्ली स्थित सीबीआई की विशेष जांच शाखा ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जांच में आरोप लगाया गया है कि छत्तीसगढ़ में प्रतिनियुक्ति के दौरान अरुणपति त्रिपाठी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए भारी संपत्ति अर्जित की। शुरुआती जानकारी के अनुसार उनकी संपत्ति लगभग 38 लाख रुपये से बढ़कर 3 करोड़ 32 लाख रुपये तक पहुंच गई, जो उनकी ज्ञात आय से कहीं अधिक बताई जा रही है।

See also  जल्द महंगे होने वाले हैं रिचार्ज प्लान, 15% तक बढ़ेगी सभी प्लान की कीमतें…

बताया जा रहा है कि आबकारी विभाग में महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए उन्होंने अवैध तरीके से संपत्ति बनाई। इस मामले को कथित शराब घोटाले से भी जोड़ा जा रहा है। साथ ही इस प्रकरण में शामिल 30 से अधिक अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की संपत्तियां भी अब जांच एजेंसी के दायरे में हैं।

सीबीआई की इस कार्रवाई से प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और आने वाले समय में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!