छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
प्रधानमंत्री का पुतला दहन, गिरफ्तारी देने कोतवाली पहुंचे कांग्रेसजनों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने से किया गया इंकार

जांजगीर-चांपा। छात्र हित की जमीनी लड़ाई लड़ रहे जननेता व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी एवं सांसद प्रियंका गांधी सहित विपक्ष के नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ और दिल्ली पुलिस द्वारा की गई बर्बरतापूर्ण कार्रवाई के विरोध में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर चांपा द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। स्थानीय कचहरी चौक जांजगीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर केंद्र सरकार की तानाशाही कार्यशैली के खिलाफ तीव्र आक्रोश व्यक्त किया गया।
गिरफ्तारी देने पहुंचे कांग्रेसजन, पुलिस प्रशासन ने किया पीछे हटाने का प्रयास
पुतला दहन के पश्चात बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजन अपनी गिरफ्तारी देने के लिए कचहरी चौक से पैदल चलकर जांजगीर सिटी कोतवाली पहुंचे। हालांकि, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी तादाद और जनसैलाब को देखकर कोतवाली परिसर में उपस्थित कार्यपालिक दंडाधिकारी ने कांग्रेसजनों को गिरफ्तार करने से असमर्थता जताई।
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं और छात्रों की आवाज को दबाने के लिए पुलिस बल का दुरुपयोग कर रही है, जिसे कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
जांजगीर चांपा विधायक व्यास कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लगातार देश के युवाओं, छात्रों और आम जनता के हक की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ रहे हैं। तानाशाही सरकारों के दमनकारी हथकंडे कांग्रेस के बुलंद हौसलों को नहीं डिगा सकते।
इस विरोध प्रदर्शन और गिरफ्तारी देने पहुंचे प्रमुख कांग्रेसजनों में जांजगीर चांपा के पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन, रमेश पैगवार, हर प्रसाद साहू, गिरधारी यादव, संदीप यादव, रफीक सिद्दकी, शिशिर द्विवेदी, भगवान दास गढ़ेवाल, नागेन्द्र गुप्ता, विवेक सिसोदिया ब्लॉक अध्यक्षगण रामविलास राठौर, सुनील साधवानी, विजय प्रकाश तिवारी, रविंद्र शर्मा, महेश्वर टंडन, गौरव सिंह, नवल सिंह ठाकुर, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज शुक्ला, प्रिंस शर्मा, शाश्वत दीवान, अजीत राणा, लोकेश राठौर, सीमा शर्मा, किशन सोनी, अंजलि देवांगन, सेवक देवांगन, अनिल मोदी, हरीश पांडे, तमेंद्र देवांगन, विष्णु यादव, ऋषिकेश उपाध्याय, राज अग्रवाल, मुस्कान परवीन, कविता देवांगन, गीता सोनी, अनीता प्रकाश, आकाश तिवारी, पवन साहू, रंजन केवट, पुरुषोत्तम देवांगन, गिरधर देवांगन, आकाश शर्मा, परमेश्वर निर्मले, चंद्रकुमार ओग्रे, निर्मला बरेठ, रज्जाक खान, अरमान खान, संस्कार राठौर, जफर खान सहित जिले के पदाधिकारी, मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष, पार्षदगण और बड़ी संख्या में सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



