Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर को सी.बी.एस.ई. नई दिल्ली से बायोलॉजी साइंस एवं मैथ्स साइंस की मान्यता प्राप्त…

जांजगीर-चांपा। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल नई दिल्ली द्वारा ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर को बायालॉजी साइंस, मैथ साइंस की मान्यता प्राप्त हुई। विदित हो कि ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर 21वीं सेंचुरी एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित किया जाता है जिसमें पहले से ही कॉमर्स, ह्ममैनिटीज, लीगल स्टडीस की कक्षाएं उपलब्ध थी। प्राचार्या सोनाली सिंह ने साइंस विषयों की मान्यता सी.बी.एस.ई. से प्राप्त होने पर अत्यंत हर्ष व्यक्त करते हुऐं बताया की ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर का प्रारंभ 12 फरवरी 2016 को बसंत पंचमी के अवसर पर किया गया था एवं 4 अप्रैल 2016 से अपने सत्र की शुरूआत की थी तब से लेकर आज तक शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाते हुए शिक्षा के साथ-साथ अनेकानेक क्षेत्रों मे अपनी छाप छोड़ने मे सफल रहा है एवं में शिक्षा को अग्रणी स्तर पर पहुंचाने हेतु संस्था प्रबंधन द्वारा केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल नई दिल्ली से मान्यता हेतु आवेदन किया गया था। जिसके तारतम्य में सर्वप्रथम जिला स्तर एवं राज्य स्तर से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर एवं सी.बी.एस.ई. द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम व मापदण्ड़ों को पूरा करते हुए साथ ही प्रशिक्षित शिक्षक, कम्प्यूटर लैब, लाईब्रेरी, प्रयोगशाला लैब- केमिस्ट्री लैब, फिजिक्स लैब, बायो लैब और मैथमेटिक्स लैब एवं खेल का मैदान तथा अन्य क्रियाओं को पूरा करते हुए सी.बी.एस.ई. मान्यता हेतु आवेदन किया गया। उपरोक्त आवेदन के आधार पर केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल नई दिल्ली द्वारा जांच की गई जिसमें ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल को गुणवत्ता एवं सी.बी.एस.ई. के मापदण्डों सफल सही पाया गया एवं आगे भी स्कूल का संचालन सी.बी.एस.ई. पाठ्यक्रम एवं उनके मापदण्ड़ एवं निर्देशन में किया जायेगा। पिछले कई वर्षो से संचालक आलोक अग्रवाल व प्राचार्या सोनाली सिंह विद्यार्थियों के विद्या स्तर को सुधारने के लिये विद्यालय में उपरोक्त सभी विषयों के लिये प्रयासरत् थे। जिसमें उन्हें 17 मई 2024 को सफलता मिली ताकि निर्बाध्य गति से विद्यार्थियों को अपने आगे की शिक्षा का लाभ मिलते रहें। स्कूल के चेयरमेन आलोक अग्रवाल द्वारा सी.बी.एस.ई. से साइंस विषयों मान्यता प्राप्त होने पर सभी शिक्षकों, पालकों के सहयोग के लिये तथा समस्त शासकीय एवं अशासकीय विभागों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है साथ ही यह कहा कि अब छात्रों को 10वीं की परीक्षा के बाद कक्षा 11वीं एवं 12वीं के सभी विषयों चयन करने में सरलता होगी क्योंकि ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर को सी.बी.एस.ई. द्वारा साइंस और मैथ के सभी विषयों की मान्यता प्रदान कर दी गई है। साथ ही  शिक्षा के स्तर में निरंतर वृद्धि करने हेतु हर संभव प्रयास किये जाते रहेगें तथा ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर में आने वाले सत्र् में मेडिकल प्रवेश परीक्षा व इंजियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारीयाँ करने हेतु प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जायेगा एवं ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर अपने नाम की गरिमा बनाते हुए फिर से एक नया आयाम स्थापित करेगा। साइंस विषयों की मान्यता प्राप्त होने पर सरंक्षक पुष्पादेवी अग्रवाल, संध्या आशीष अग्रवाल, प्रणिता अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, अमित अग्रवाल, बबीता विष्णु धानुका रोशैल संस्कार मित्तल, महेन्द्र सावी मित्तल, विष्णु खेमुका परिवार व समस्त शिक्षकगण, स्टॉफ व पालकों ने हर्ष व्यक्त किया है।

See also  अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री एवं परिवहन करने वाले 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!