Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

BREAKING NEWS : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 4 गुर्गे गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद…बड़ी वारदात को अंजाम देने की थी साजिश…

नई दिल्ली। पंजाब पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली, जब अमृतसर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी करते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े चार युवकों को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों के पास से पांच पिस्तौल और कई जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस का कहना है कि ये युवक किसी बड़ी आपराधिक साजिश को अंजाम देने की योजना बना रहे थे, लेकिन समय रहते उन्हें पकड़ लिया गया और एक बड़ी घटना टल गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम (उत्तराखंड निवासी), जशनदीप, नवदीप और उज्ज्वल के रूप में की गई है। अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि इन युवकों की गिरफ्तारी से एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि शिवम इस गैंग का मुख्य संचालक है और उसे पहले मध्य प्रदेश के इंदौर में गिरफ्तार किया जा चुका था, जहां उसका संबंध लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से था।

See also  खबर कवरेज करके वापस लौट रहे दो पत्रकार हुए सड़क हादसे का शिकार...

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों पर पंजाब और अन्य राज्यों में कुल 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 6 मामले हत्या के प्रयास से जुड़े हैं। इन पर हत्या की साजिश रचने, अवैध हथियार रखने और रंगदारी जैसे गंभीर आरोप हैं।

पूछताछ के दौरान सामने आया कि ये युवक एक अपराधी को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे, हालांकि पुलिस ने उस व्यक्ति की पहचान सुरक्षा कारणों से उजागर नहीं की है। जांच में यह भी पता चला कि इन आरोपियों के पास से मिले हथियार किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने के लिए रखे गए थे।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!