Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Stock Market Today : सातवें दिन तेजी की रफ्तार जारी! शानदार उछाल के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, 80 हजार के ऊपर सेंसेक्स, निफ्टी 24300 के पार…

नई दिल्ली। Stock Market Today : आज भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली, जो लगातार सातवें कारोबारी दिन जारी रही। ग्लोबल मार्केट्स से मिले सकारात्मक संकेतों और विदेशी निवेशकों की वापसी ने बाजार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है। सेंसेक्स ने 80,000 के पार खुलकर निवेशकों को चौंकाया। शुरुआती कारोबार में यह 468.75 अंकों की बढ़त के साथ 80,064.34 के स्तर पर था, जबकि निफ्टी 136.25 अंकों की छलांग लगाकर 24,303.50 पर पहुंच गया।

आईटी सेक्टर ने आज बाजार की रफ्तार को तेज कर दिया। निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 3% चढ़ा, जिसमें इन्फोसिस, टीसीएस और टेक महिंद्रा के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली। वहीं, बैंक निफ्टी थोड़ी नरमी के साथ कारोबार करता नजर आया, लेकिन स्मॉल कैप और मिड कैप शेयरों में तेजी का सिलसिला बना रहा।

See also  यहां 1 रुपये में जमीन दे रही है सरकार, इस दिन तक करना होगा अप्लाई, बस पूरी करनी होगी ये शर्त

अमेरिकी बाजारों से भी पॉजिटिव संकेत मिले हैं। डाउ जोन्स में 1000 अंकों से ज्यादा की उछाल आई, डाउ फ्यूचर्स 500 अंक ऊपर थे और नैस्डैक में भी लगभग 2.75% की मजबूती दर्ज की गई।

मंगलवार को भी बाजार में बढ़त देखी गई थी। बीएसई सेंसेक्स 187 अंक बढ़कर 79,595.59 पर बंद हुआ था और निफ्टी 41.70 अंक चढ़कर 24,167.25 पर। एफआईआई की ओर से पूंजी प्रवाह और बैंकिंग व एफएमसीजी शेयरों में लिवाली ने बाजार को सहारा दिया।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी माहौल सकारात्मक रहा। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा चीन के साथ व्यापार तनाव को कम करने के संकेतों से एशियाई बाजारों को राहत मिली।

Advertisment

जापान का निक्केई 1.58% और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.12% ऊपर था। कुल मिलाकर, घरेलू और वैश्विक दोनों ही स्तरों पर सकारात्मक माहौल के चलते भारतीय शेयर बाजार नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।

See also  कलेक्टर ने विभिन्न ग्रामों में मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना अंतर्गत निर्माण एवं मरम्मत कार्यो का किया निरीक्षण...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!