Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

अमानक और घटिया वर्मी कंपोस्ट पर भाजपा कोरिया का भूपेश सरकार पर हल्ला बोल, सैकड़ों भाजपाईयों ने रैली निकाल शहर में किया प्रदर्शन…

अमानक और घटिया वर्मी कंपोस्ट पर भाजपा कोरिया का भूपेश सरकार पर हल्ला बोल

सैकड़ों भाजपाईयों ने रैली निकाल शहर में किया प्रदर्शन

कोरिया- बैकुंठपुर। भारतीय जनता पार्टी कोरिया द्वारा 17 अगस्त को कोरिया कलेक्टर कार्यालय से 3 सौ मीटर स्थित सहकारी समिति गोदाम के सामने आमसभा आयोजित कर राज्य भर में छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार द्वारा किसानों को दबाव पूर्वक अमानक और घटिया वर्मी कंपोस्ट थोपने या खरीदने को लेकर रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। अवगत करा दें की प्रदेश भाजपा के आह्वान पर और भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया। जिस मंच से जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल के द्वारा कहा गया की प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों के साथ अंग्रेजी शासन की तरह शोषण नीति का हिटलर शाही चाबुक चलाया जा रहा है। पूर्व की भाजपा सरकार किसानों को तरह तरह की योजनाओं का लाभ देती रही है।परंतु आज भूपेश सरकार ने उन सभी योजनाओं को ताला लगा दिया है। उन्होंने कहा की जहां एक तरफ धान समर्थन मूल्य जो केंद्र सरकार किसानों को 80 फीसदी राशि देती है तो वहीं ये सरकार हमारे किसान भाइयों को गुमराह करके खुद की शाबाशी का ढिंढोरा पीटती है।जायसवाल ने सभा में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा की किसान भाइयों आपके लिए केंद्र की आपकी अपनी भाजपा सरकार ने सुनहरे अवसरों का पिटारा खोला दिया है। बहुत ही कम मूल्य पर गुणवत्ता युक्त उर्वरक खाद और बीज आपको उपलब्ध करा रही है।साथ ही आप सभी को वर्मी कंपोस्ट के नाम पर अब ये कांग्रेस सरकार ब्लेक मेल नहीं कर पाएगी। तत्पश्चात कृष्ण बिहारी जायसवाल ने मंच से रैली का आगाज करते हुए सभा स्थल से रैली निकलवाई। और फिर सैकड़ों कार्यकर्ता और अन्यत्र से पधारे किसान मोर्चा के पदाधिकारियों सहित युवा मोर्चा, किसान मोर्चा सहित बड़ी तादात में भाजपाई सड़कों पर उतरे और प्रदर्शन रैली किए उसके बाद कलेक्टर को ज्ञापन सौंपे।इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल, पूर्व कैबिनेट, मंत्री भईयालाल राजवाड़े, जिला संगठन प्रभारी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव,विधान सभा प्रभारी चिंटू राजपाल, संभाग प्रभारी टीकाराम पटेल, प्रदेश मंत्री एवं सरगुजा संभाग सह प्रभारी अनिल अग्रवाल,किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री आकाश गुप्ता, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री इंदू पनेरिया,विधान सभा प्रभारी विश्वनाथ साहू,जिला प्रभारी अनिल तिवारी, जिला सह प्रभारी विजय राजवाड़े ,किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रेवा यादव जी, कामतानाथ तिवारी रहे।

See also  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विष्णु मंदिर परिसर में युवाओं का दिखा गजब का उत्साह...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!