Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मिशन क्लीन सिटी कर्मचारी संघ द्वारा चार दिवसीय धरना प्रदर्शन का सर्मथन किया- भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया…

मिशन क्लीन सिटी कर्मचारी संघ द्वारा चार दिवसीय धरना प्रदर्शन का सर्मथन किया- भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया
 
जांजगीर-चांपा। मिशन क्लीन सिटी कर्मचारी संघ द्वारा कचहरी चौक जांजगीर में अपनी मांगों को लेकर चार दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। उक्त धरना प्रदर्शन में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने समर्थन में कहा कि हमारे मिशन क्लीन सिटी कर्मचारिंयों की तीन सूत्री मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा हैं इनकी पहली मांगे कलेक्टर दर पर पेंमेंट को लेकर हैं, दूसरी मांग रविवार अवकाश को लेकर तथा तिसरी मांग पीएफ काटने को लेकर हैं। कर्मचारियों की जायज मांग को राज्य सरकार पूरा नही कर पा रही है, आज छत्तीसगढ़ के हर कर्मचारी, हर युवा, हर किसान, हर महिलायें अपने आप को कांग्रेस सरकार से ठगा महसूस कर रही हैं, कांग्रेस सरकार सत्ता में आने से पहले बड़े बड़े वादे कर लोगों को ठगने का काम किया। आज अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी जब सरकार के पास जा रहे है तो उनकी मांगों को ठुकरा दिया जा रहा हैं, उन्हे बेबस होकर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा हैं। सफाई कर्मचारी देश को स्वच्छ बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण इकाई है, मोदी जी देश के पहले प्रधानमंत्री है जिन्होने अपने हाथों में झाडू लेकर स्वच्छता का अभियान चलाया। भारत देश को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने का संकल्प लिया। लेकिन कांग्रेस सरकार को भ्रष्टाचार से फुरसत नही हैं, जो हमारे सफाई कर्मचारिंयों की सूध ले सके। सफई कर्मचारिंयों की लड़ाई में मैं इनके साथ हूॅ, जब तक इनकी मांगे पूरी नही हो जाती हम लड़ाई लड़ते रहेंगे।
कार्यक्रम में हितेश यादव, जितेन्द्र खाण्डे, रवि पाण्डेय, श्रवण चौरसिया, ओमकार ताम्रकार, राजेन्द्र वीरवान, गौरी बाई खाण्डे, सतरूपा, सुमन मानिकपुरी, रजनी नूनीया, दिप्रिता देवी, खुशबाई बरेठ सहित बड़ी संख्या में मिशन क्लीन सिटी के कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

See also  Rohit Sharma : रोहित शर्मा के टेस्ट रिटायरमेंट का निर्णय चीफ सिलेक्टर के हवाले, BCCI सचिव करेंगे BGT की समीक्षा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!