Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही: अवैध रुप से मदिरा के साथ आरोपी गिरफ्तार ओवररेटिंग पर 3 कर्मचारियों को किया गया सेवा से बर्खास्त…

रायपुर, 23 जून। सचिव आबकारी सुश्री रीना बाबा साहेब कंगाले, आबकारी आयुक्त पदुम सिंह एल्मा, कलेक्टर रायपुर गौरव सिंह के निर्देश एवं प्रभारी उपायुक्त आबकारी रायपुर राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में दिनांक 22/06/26 को कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से मदिरा धारण की सूचना पर ग्राम तुलसी (मानपुर) थाना तिल्दा निवासी प्रकाश सिरमौर पिता चंद्रभूषण सिरमौर के रिहायशी मकान में दबिश देकर 38 नग पाव देशी मदिरा मसाला (शोले) बरामद कर जब्त किया गया।

कुल जब्त मात्रा 6.84 बल्क लीटर है। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार किया गया। साथ ही ग्राम कोहका निवासी विजय बंजारे और युवराज बंजारे के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर कुल 5.58 बल्क लीटर अवैध मदिरा जब्त की गई। इसके अतिरिक्त, ओवररेटिंग की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 मदिरा दुकान कर्मचारियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 39(ग) के तहत प्रकरण कायम कर उन्हें तत्काल सेवा से पृथक किया गया। उक्त प्रकरण आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त तिल्दा मेधा मिश्रा द्वारा पंजीबद्ध किया गया। कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक अलेक्स एक्का, कमल कुंजाम, आबकारी आरक्षक अमिताभ सिंह ध्रुव, जितेन्द्र मिश्रा, ऋत्विक खोबरागड़े, टीकम तथा वाहन चालक रेवाराम का विशेष योगदान रहा।

See also  वरिष्ठों के मार्गदर्शन में चलकर सत्ता परिवर्तन संभव - अमर सुल्तानिया...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!