छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कमरीद में जिला पंचायत सदस्य उमा राजेन्द्र राठौर के हाथों साइकिल एवं पाठ्य पुस्तक वितरण…

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कमरीद में जिला पंचायत सदस्य उमा राजेन्द्र राठौर के हाथों साइकिल एवं पाठ्य पुस्तक वितरण
जांजगीर-चांपा। ग्राम कमरीद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत 42 छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरण किया गया एवं कक्षा 9वी एवं दसवीं के विद्यार्थी को पाठ्य पुस्तक एवं काफी का वितरण किया गया। सभी विद्यार्थियों को इस नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण समारोह में शामिल हुए। क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य उमा राजेंद्र राठौर एवं स्कूल स्टाफ एवं प्राचार्य जीपी महिलांगे की उपस्थिति में वितरण किया गया। इसके साथ ही भाजपा नेत्री उमा राजेंद्र राठौर ने बच्चों से कई सवाल भी पूछे एवं जानकारी ली गई और प्राचार्य एवं स्टॉप को भी निर्देशित किया कि इस विद्यालय के शिक्षा गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए विशेष रूप से ध्यान रखें क्योंकि यह विद्यार्थी ही देश के भविष्य हैं। उमा राजेंद्र राठौर ने बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु एवं बच्चों के मनोबल को ऊपर उठाने के लिए विशेष रूप से घोषणा भी कर दिया और कहा कि जो भी छात्र छात्राएं 85 प्रतिशत से अधिक लाते है तो उनको ₹5000 नगद राशि पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस विद्यालय में छात्र एवं छात्राएं के लिए वाटर फ्रीजर देने की भी घोषणा की और उन्होंने शिक्षा को ही सर्वोपरि माना और कहा कि नई पुस्तक वितरण के साथ ही प्रोत्साहन राशि को प्राप्त करने के लिए मन लगाकर पढ़ाई करने के लिये कहा क्योंकि यही जड़े है जो आगे जाकर वृक्ष का रूप लेगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं को पढ़ने की प्रविधि के बारे में भली प्रकार से समझाया और सहज पढ़ने में मनोवैज्ञानिक रूप से फायदा है और कठिन परिश्रम करने से सफलता जरूर मिलती है अध्यापन करने के लिए विशेष रूप से प्रेरित किया गया। इसके साथ ही स्कूल के प्राचार्य जी पी महिलांगे ने बच्चों को वर्तमान सुविधा उपलब्ध कराने के बारे में जानकारी प्रदान की और बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने के निर्देश दिए। इस नि:शुल्क सरस्वती साईकिल वितरण समारोह एवं निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण समारोह में शामिल हुए प्राचार्य एवं स्टॉप नेहा शर्मा, कामना वर्मा, रीता सिन्हा, नीलम बंजारे, शांति बनर्जी, कुलेश्वर साहू, मनोज देवांगन, सुनील कुमार, अजय, पूनम, सीमा पटेल और छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।



