Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

शिवरीनारायण मण्डल में विकसित भारत जी राम जी जनजागरण कार्यशाला सम्पन्न

जांजगीर-चांपा। विकसित भारत जी राम जी योजना एक क्रांतिकारी योजना है जिससे आने वाले 5 साल मे गांवों की रूपरेखा बदल जाएगी। उक्त बातें शिवरीनारायण मंडल के ग्राम कुरियारी में आयोजित जनजागरण अभियान के मुख्य वक्ता भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता (किसान मोर्चा) इंजीनियर रवि पाण्डेय ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने बताया पूर्व मे मनरेगा में 100 दिवस कार्य एवं 15 दिवस में मजदूरी भुगतान की गारंटी थी परंतु भुगतान साल-सालभर नही हो पाने की वजह से दलाल सक्रिय हो जाते थे, बहुतायत जगहों पर मशीनों के माध्यम से कार्य की खाना पूर्ति कर ली जाती थी। परंतु विकसित भारत जी राम जी योजना मे 125 दिवस का रोजगार की गारंटी के साथ मात्र 7 दिवस के भीतर अनिवार्य मजदूरी भुगतान का प्रावधान है। इसमे वर्षा ऋतु मे दो माह कार्य बंद रखने के प्रावधान के कारण खेती किसानी के समय कृषकों को मजदूरों की कमी से नही जुझना पड़ेगा। इसमे अकुशल श्रमिकों को प्रशिक्षित कर अजीविका से जोड़ते हुए कौशल विकास मे वृद्धि का प्रावधान किया गया है। मुख्य बात इसमे भी है कि  केन्द्र और राज्य सरकार की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत, 40 प्रतिशत की होने की वजह से राज्य की भी जवाबदेही  तय होगी और उससे कार्य का क्रियान्वयन के साथ निगरानी भी ठीक से होगी। उन्होने कांग्रेस पार्टी के मनरेगा को समाप्त करने का आरोप को दर किनार करते हुए कहा कि भ्रम फैलाना कांग्रेस का काम है, उन्हे नाम बदलने से परेशानी है जबकि देश में 600 सरकारी संस्थानों का नाम एक ही परिवार से है जबकि भाजपा की सरकार महात्मा गांधी जी के राम राज्य की कल्पना को साकार करने के लिए कदम उठा रही है। उन्होने बताया कि जी राम जी योजना हर परिवार को रोजगार और आजीविका से जोड़कर ग्राम का सर्वागिण विकास करना है। कार्यक्रम का स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला ने दिया। कार्य शाला को मंडल प्रभारी भाजपा कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजीव बंजारे और भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अंकुर गोयल ने भी संबोधित किया, कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष समीर वैष्णव ने किया एवं आभार कार्यक्रम संयोजक संदीप यादव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम सरपंच श्रीमती सरस्वती मनोज कश्यप, मंडल कोषाध्यक्ष मारकण्डेय कश्यप, मंडल उपाध्यक्ष द्वासराम श्रीवास, उपसरपंच कश्यप, मण्डल महामंत्री दिलेश्वर साहू, कार्यक्रम का सहसंयोजक रामेश्वर साहू, भूपेन्द्र भारद्वाज, रघुनंदन कश्यप, पार्षद श्रीमती स्नेहलता सोनी, मण्डल उपाध्यक्ष श्रीमती तिलेश्वरी साहू, नारायण कश्यप, गणेशराम कश्यप, गणेशराम साहू, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि घासीराम कश्यप, जनपद सदस्य अखिलेश भीष्म, सुरेश कश्यप, रामसरकार रात्रे, अभिजीत पाण्डेय, ललीत कश्यप, आकाश यादव, राजा सिघांनिया, चेतन शर्मा, अजय कश्यप, दिनेश साहू, रिशभ केशरवानी, पार्षद प्रतिनिधि गौरव केशरवानी, भागीरथी पटेल, कन्हैया कश्यप, नरेन्द्र कश्यप, मनीराम साहू अजय शुक्ला, रामनरेश साहू, राजेश श्रीवास, आयुष केडिया, पुनीराम साहू, गौरीशंकर कश्यप, भानु साहू, अकाश साहू, छेदी कश्यप, राजकुमार साहू, विष्णु कश्यप, टीकाराम कश्यप, विनोद कश्यप सहित भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

See also  घर की देसी ऑर्गेनिक खाद से बैंगन का पौधा लद जाएगा फलों से.. एक बार डालें और देखें कमाल! जानिये खाद का नाम

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!