Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

चैंपियंस ट्रॉफी 2025: वनडे टीम की कप्तानी रोहित शर्मा ही करेंगे, भविष्य को लेकर चल रही अटकलों के बीच बीसीसीआई ने की पुष्टि…

नईदिल्ली। रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर पिछले कई दिनों से अटकलों का बाजार गर्म है, लेकिन अब यह तय हो गया है कि रोहित ही वनडे प्रारूप में भारतीय टीम की कमान संभालेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने घोषणा की है कि चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए शनिवार को टीम घोषित होगी जिसके बाद रोहित और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

कप्तान के तौर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे रोहित

बीसीसीआई ने इस बात की पुष्टि की है कि रोहित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान के तौर पर बैठेंगे। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगा। चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 19 फरवरी से हाइब्रिड मॉडल के तहत होगा जिसके मुकाबले पाकिस्तान और दुबई में होंगे। भारत अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ करेगा।

See also  कलेक्टर-एसपी ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण, मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा...

खराब फॉर्म से जूझ रह रहे हैं रोहित

रोहित हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें मुकाबले में प्लेइंग-11 से बाहर रहे थे जिसके बाद उनके भविष्य को लेकर अटकलें शुरू हो गई थी। उन्होंने हालांकि, स्पष्ट किया था कि इसका संन्यास लेने से कोई लेना देना नहीं है। 37 वर्षीय रोहित पिछले कुछ समय से संघर्ष कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में भारत को घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने भी भारत को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-1 से हराया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ छह पारियों में रोहित ने 15.16 के औसत से 91 रन बनाए थे, जबकि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में रोहित का औसत पांच पारियों में 6.20 का रहा था।

Advertisment

रोहित के पास खिताब जीतने का मौका

See also  विधायक के निर्देश पर सोलर पंप बदला गया, विधायक द्वारा गांव का निरीक्षण कर ग्राम वासियों की समस्याओं को सुना…

अपनी खराब फॉर्म से वापसी के लिए रोहित मुंबई रणजी टीम के साथ जुड़े थे और उन्होंने अभ्यास किया था। रोहित के पास चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भारत को खिताब दिलाने का मौका रहेगा। भारत अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगा। रोहित की कप्तानी में भारत 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में हार गया था, लेकिन टीम के पास इस प्रारूप में एक बार फिर चैंपियन बनने का मौका होगा। भारत ने वनडे विश्व कप फाइनल के बाद से अबतक सिर्फ छह वनडे ही खेले हैं।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!