Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

विधानसभा निर्वाचन 2023: निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के संबंध में बैठक सम्पन्न…

विधानसभा निर्वाचन 2023:
 
निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के संबंध में बैठक सम्पन्न
 
   जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ आर के खुटे द्वारा निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के संदर्भ में समस्त बैंक अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारी- कर्मचारी की जिला पंचायत सभाकक्ष में बैठक आयोजित किया गया। जिसमें निर्वाचन के दौरान व्यय अनुवीक्षण के लिए गठित टीमें अपने दायित्वों का निर्वहन सजगता एवं गंभीरतापूर्वक करने के निर्देश दिए।
      बैठक में जिला निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण को लेकर बैंक अधिकारियों, सहायक व्यय प्रेक्षक, लेखा टीम को बताया कि निर्वाचन का कार्य महत्वपूर्ण है इसलिए व्यय से संबंधित पंजियों का अच्छे से संधारण किया जाए। व्यय अनुवीक्षण के लिए गठित टीमें अपने दायित्वों का निर्वहन सजगता एवं गंभीरतापूर्वक करें।  बैठक में  व्यय पर्यवेक्षक (ईओ), सहायक व्यय पर्यवेक्षक (एईओ), उडनदस्ता और स्थैतिक निगरानी दल (एफएस एवं एसएसटी), वीडियो निगरानी दल (वीएसटी), वीडियो देखने वाली टीम (वीवीटी), लेखा टीम, आबकारी टीम, मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति (एमसीएमसी) के साथ समन्वय बनाकर कार्य एवं दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए है।

See also  कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल का किया निरीक्षण, आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, मतगणना के लिए बेरीकेटिंग का कार्य शुरू...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!