छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
शिवरीनारायण मेला नजदीक आते ही क्षेत्र में दहकने लगी अवैध शराब की भट्टियां, नगर के गलियों में ब्लैक में बेच रहे देशी शराब…

जांजगीर-चांपा। अवैध शराब पर लगाम कसने के बाद भी तस्करों के हौसले बुलंद हैं। शिवरीनारायण मेला नजदीक आते ही क्षेत्र से सटे गांवों में फिर से अवैध शराब की भट्टियां दहकने लगी हैं। प्रतिदिन इलाके से निकलने वाली इन भट्टियों के धुंए को देखकर पुलिस प्रशासन के साथ ही आबकारी अधिकारी भी अनजान बैठे हुए हैं। संभवत वह किसी बड़ी घटना के इंतजार में हैं। शिवरीनारायण के जगह-जगह गलियों में बिक रही भट्टी की अवैध देशी शराब वही शिवरीनारायण क्षेत्र के पास के गांव तुस्मा, कुरियारी, कटौद, देवरी, खोरसी में काफी बड़ी मात्रा में महुआ शराब की भट्टी के साथ-साथ पन्नी में शराब के लिए लहन भी स्टॉक होने लगी है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले शिवरीनारायण मेले के लिए इस शराब का स्टॉक किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है मेले में शराब पूर्णतया प्रतिबंधित रहती है। ऐसे में महुआ शराब को इस मेले में खपाया जाता है और तुस्मा और लोहर्षी की शराब दुकान से शराब कोचिया मेला के अंदर में ब्लैक में शराब की बिक्री करते है।
बड़ी मात्रा में तुस्मा भट्ठी से निकल रही शराब
नगर में शराब का अवैध करोबार करने वालो कोचियाओ को बड़ी मात्रा में शराब उपलब्ध कराने में सहयोग ग्राम पंचायत तुस्मा में संचालित शराब भट्ठी के कर्मचारी है, जो अधिक राशि कमाने के लालच में अवैध शराब विक्रेताओं का उनकी मात्रा के अनुसार मदिरा उपलब्ध करा देते है। नगर में खप रही अवैध शराब का मुख्य केंद्र तुस्मा शराब भट्ठी है जहा के सेल्समैन व सुप्रवाईजर शराब कोचियो से साठ गांठ कर इस अनैतिक कृत्य को अंजाम दे रहे है। यह सारा खेल आबकारी के अधिकारियों के रहमो करम से चल रहा है। लम्बे समय से तुस्मा भट्ठी से अधिक मात्रा में निकलने वाली शराब की जानकारी आबकारी और पुलिस के अधिकारियों को दी जाती हैं, लेकिन अधिकारी और पुलिस कार्यवाही की बात कह कर अपने दायित्व से बचते नजर आते है।



