Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अकलतरा के विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार: विधायक राघवेंद्र सिंह ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव से की मुलाकात, बायपास सड़क, ऑडिटोरियम और सड़क चौड़ीकरण समेत कई महत्वपूर्ण कार्यों की रखी मांग

जांजगीर-चांपा। अकलतरा विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से लंबित विकास कार्यों को गति दिलाने के उद्देश्य से विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव से सौजन्य मुलाकात कर विभिन्न जनहित और नगर विकास से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा की।
मुलाकात के दौरान विधायक ने अकलतरा क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की स्वीकृति और लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कराने का आग्रह किया। उन्होंने विशेष रूप से अकलतरा बायपास सड़क निर्माण को प्राथमिकता देने की मांग रखी, ताकि शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम किया जा सके और आम लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।
इसके साथ ही विधायक ने अकलतरा नगर में सर्वसुविधायुक्त ऑडिटोरियम एवं मल्टीपरपज कम्युनिटी भवन निर्माण की आवश्यकता भी बताई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बड़े सामाजिक, सांस्कृतिक और शासकीय आयोजनों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन की लंबे समय से मांग की जा रही है। इस परियोजना के पूरा होने से स्थानीय लोगों को विभिन्न कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बलौदा-नैला सड़क मार्ग के चौड़ीकरण एवं नवीनीकरण का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर लगातार बढ़ते यातायात के कारण सड़क की स्थिति सुधारना आवश्यक हो गया है। सड़क चौड़ीकरण से आवागमन सुगम होगा और दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी।
इसके अलावा बलौदा बायपास सड़क निर्माण के शेष कार्यों को जल्द प्रारंभ कराने की मांग भी उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई। इस पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि बलौदा बायपास के लंबित कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कराया जाएगा तथा अन्य प्रस्तावित कार्यों को भी जल्द प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि वे अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उनका उद्देश्य क्षेत्र में बेहतर सड़क, यातायात और सामाजिक अधोसंरचना विकसित कर लोगों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
बहरहाल, इन प्रस्तावित विकास कार्यों के पूरे होने से अकलतरा एवं आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था मजबूत होगी, नागरिक सुविधाओं का विस्तार होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

See also  कलेक्टर ने ली निर्वाचक नामावलियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में राजनैतिक दलों की बैठक...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!