Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

बिजली विभाग की मनमानी से ग्रामीण अक्रोशित, बेवजह कटती है जैजैपुर सर्कल के ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली…

बिजली विभाग की मनमानी से ग्रामीण अक्रोशित
 
बेवजह कटती है जैजैपुर सर्कल के ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली
 
सक्ति-जैजैपुर। विकासखण्ड मुख्यालय जैजैपुर के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों बिजली विभाग की मनमाने रवये से उपभोग्ताओ में आक्रोश व्याप्त नजर आ रही है। जिसके चलते आने वाले कुछ दिनों में विद्युत विभाग को भारी खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। जैजैपुर विकासखंड के ग्रामीण इलाकों में बेवजह बिजली की कटौती हमेशा से ही उपभोगताओं के लिए सिर दर्दी बना हुआ है, जिसके चलते जैजैपुर से विद्युत पावर सप्लाई होने वाली सबस्टेशन आए दिन अपने कारनामों से सुर्खियों में रहा है बता दे बिना किसी टेक्निकल खराबी व बिना मौसम खराबी के भी 24 घंटे में 5 से 6 बार बिजली गुल होना प्रतिदिन बिजली विभाग का समय सारणी बन चुका है। मध्य रात्रि के समय भी प्रतिदिन 12-01 बजे के आसपास बिजली कटौती की जा रही है जिसे लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोगाता बेहद अक्रोशित है। खास बात ये है की गांव के सामाजिक कार्यकता व जनप्रतिनिधियों द्वारा जब बिजली कटौती मामले की जानकारी विभाग के जमेदारों से लेना चाहते है तो अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह न करते हुए फोन उठाना भी उचित नही समझा जाता है बिजली विभाग के उच्च अधिकारी भी जैजैपुर क्षेत्र के हो रही उपभोगताओ को बिजली की समस्या से बखूबी रूबरू लेकिन विभाग के कर्मचारियों और विभाग की मनमानियों को सुधारने के बजाए अपने विभाग की मनमानी को सह देने में कोई कसर नही छोड़ रहे है।
      ग्रामीणों बताया की बीते रात को बिना किसी मौसम खराबी की 4 घंटे तक ग्राम ओडेकेरा, ग्राम हरिनाचाकर, ग्राम बेहराडीह,ग्राम कुतराबोड में मध्य रात्रि 1 बजे से  लेकर सुबह तक बिजली गुल था। इन दिनों आसर रात 12 – 01 बजे के करीब कटौती की जा रही है दिन के समय भी 5 से 6 बार कटौती होना रोज का पेसा होगा है, उमर्स गर्मी और बरसात के इस सीजन में मच्छरो के प्रकोप के कारण छोटे बच्चों का तबीयत बिगड़ने लगा है। बिजली कटौती को लेकर ग्रामीण इलाकों में आम नागरिक त्रस्त हो गए है जिससे लेकर ग्रामीण भारी संख्या में विद्युत कार्यालय जैजैपुर का घेराव करने का योजना ग्रामीण बना रहे है। बिजली की मनमानी रवये अगर ऐसे ही रहा तो ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोग्ता को बिजली विभाग नियंत्रित नहीं कर पाएगी।
    ग्रामीणों ने बताया की जैजैपुर सबस्टेशन से पिछले 15 दिनों से लगातार रात के समय घंटों घंटों बिजली के कटौती की जा रही थी। हद तो तब होगा जब बीते सोमवार 21 अगस्त 2023 के मध्य रात्रि 1 बजे से सुबह 5 बजे तक एक चमगाढ़ के फसने  बिजली कटी हुई थी 5 घंटे तक बिजली गुल कर दिया गया था ठीक उसके अगले दिन बिना किसी मौसम खराबी के ब्रेक डाउन कर सुबह 4 बजे से रात 6 बजे तक बिजली कटौती की गई थी। 22 अगस्त 2023 मंगलवार को भी बिना मौसम खराबी के छिर्राडीह,बेहराडीह,ओडेकेरा,कुटराबोड हरीनाचाकर, की बिजली गुल किया गया था। 26 अगस्त 2023 दिन शनिवार को सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक बिजली गुल किया गया था ठीक उसी शाम 6.30 के करीब 2 घंटा तक बिजली फिर काट दि गया जिससे पांच गांव की बिजली प्रभावित रही। अब ऐसे में बिजली के रहते हुए भी लोगों का मच्छर के काटने से बुरा हाल हुआ रहता है अब ऐसे भी फैलेरिया जैसे महामारी का प्रकोप तेजी से बढ़ने के बौजूद मच्छर के इस सीजन में बिजली गुल की मनमानी के कारण महामारी बढ़ने की संभावना दुगनी हो चुकी है। छोटे बच्चों का तबीयत उमर्स और मच्छरों के काटने से बिगड़ने लगा है। खास बात ये भी है की बिजली कटौती के बाद भी मीटर रीडिंग और उपभोगताओं का बिजली बिल का राशि कम होने का नाम नही लेती है। विद्युत विभाग की एक और खास बात है की बिना सूचना के घंटों बिजली काटती जाति है जिससे उपभोगता परेशानियों से घिरे रहते है व दिनचरिये निजी कामकाजों बिजली कटौती के कारण नही हो हो पाता है। विद्यालय में नव निहाल विद्यार्थियों का भी उमर्स गर्मी में हालत बिगड़ने लगा है।
सोमवार की रात्रि एक चमगाड़ (पक्षी) का विद्युत तार में फसने के कारण सप्लाई बंद हुई थी, मंगलवार को ब्रेक डाउन घोषित किया गया था,कुछ जगहों में पेड़ विद्युत तार में गिरा था और कई  अनेकों जगहों में बिजली खंभों का तार टूटने व सप्लाई होने के वजह मेंटेंस कार्य कराया जा रहा था।
 
 विद्युत विभाग अधिकारी जैजैपुर (नेताम)
 
जैजैपुर सब स्टेशन में डी.सी लगने का कार्य चल रहा था जिसके कारण 2.3 घंटे तक बिजली स्प्लाई कुछ गांवों की बंद किया गया था।
 
विद्युत विभाग सक्ति
   अधीक्षण यंत्री (शुक्ला)

See also  पति ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर पत्नी की गला घोंट कर जान ले ली फिर फांसी के फंदे पर लटका कर खुदकुशी बताता रहा…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!