Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कोल्डिंग खरीदने पर एक फ्रिज मुक्त मिलेगा कहकर पैसा लेकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

कोल्डिंग खरीदने पर एक फ्रिज मुक्त मिलेगा कहकर पैसा लेकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
 
जांजगीर-चांपा। कोल्डिंग खरीदने पर एक फ्रिज मुक्त मिलेगा कहकर पैसा लेकर ठगी कर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी लखन लाल साहू उम्र 27 साल निवासी तागा थाना मुलमुला जो अपने गांव में किराना स्टोर्स दुकान चलाता है। 17 जून 2023 को सुबह करीबन 09.30 बजे अपने दुकान पर था तभी आरोपी  रबदीप उर्फ हरदीप सिंह उम्र 23 साल निवासी राजकिशोर नगर सरकण्डा बिलासपुर दुकान पर पहुंचा और प्रार्थी को बोला कि 15865 रूपए का कोल्ड्रिग खरिदने पर एक फ्रिज मुक्त में मिलेगा, प्रार्थी द्वारा उनके बातों में आकर आर्डर दे दिया और 4000 रूपए नगद आरोपी को दे दिया कुछ दिन बाद प्रार्थी आरोपी से उसके मोबाईल नं. से संपर्क किया गया लगातार मोबाईल बंद बताया। प्रार्थी अपने आप को ठगी होने का महसूस किये जाने से प्रार्थी के रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 167/ 2023 धारा 420 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना दौरान आरोपी रबदीप उर्फ हरदीप सिंह उम्र 23 साल निवासी राज किशोर नगर सरकण्डा बिलासपुर को तलब कर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो अपने मेमोरण्डम कथन में बताया कि प्रार्थी लखन लाल साहू से 15865 रूपए का कोल्डिंग खरीदने पर एक फ्रिज मुक्त मिलेगा कहकर उनसे 4000 रूपए नगद लेना, जिसमें से 3500 रुपए को खर्च करना तथा 500 रुपए को पेश करने पर विधिवत बरामद किया गया है।
प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी के विरूद्ध धारा 420 भादवि सदर का सबुत पायें जाने से विधिवत् 06 अक्टूबर 23 को धारा 41 (1) क जा.फौ. का नोटिस देकर कार्यवाही की गई है।
उपरोक्त कार्यवाही उपनिरी सागर पाठक, सउनि कपील राम साहू, प्रमोद महार, आर. राजा जय प्रकाश रात्रे का सराहनीय योगदान रहा।

See also  किसानों को बैंकर्स बोनस राशि का तत्परता से भुगतान करें: मुख्यमंत्री, बोनस राशि के भुगतान में हीला-हवाला करने वाले बैंकर्स के विरूद्ध होगी कार्रवाई, किसानों से कमीशन मांगने वाला करगी रोड का सहकारी बैंक प्रबंधक हरीश वर्मा निलंबित, कलेक्टर बिलासपुर ने की कार्रवाई...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!