Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

नेशनल हाईवे टोल नियमों में बड़ा बदलाव: अब बिना फास्टैग के भी यूपीआई से कर सकेंगे भुगतान, मिलेगा फायदा…

नई दिल्ली 05 अक्टूबर। देशभर के नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने टोल भुगतान के नियमों में अहम बदलाव किए हैं।

अब अगर आपकी गाड़ी पर वैध और चालू FASTag नहीं है, तो आप UPI से भुगतान कर सकते हैं — और इस स्थिति में आपको सामान्य टोल का 1.25 गुना शुल्क देना होगा। नया नियम 15 नवंबर 2025 से पूरे देश में लागू होगा।

नकद भुगतान पर अब भी लगेगा दोगुना टोल
मंत्रालय के अनुसार, जिन वाहनों पर फास्टैग नहीं है, बंद है या रिचार्ज नहीं हुआ है, अगर वे नकद भुगतान करते हैं, तो उन्हें पहले की तरह दोगुना टोल चुकाना होगा।
लेकिन यदि वही वाहन UPI से भुगतान करता है, तो उसे केवल 1.25 गुना टोल देना होगा।
इस बदलाव का उद्देश्य नकद लेनदेन को घटाना और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देना है।

See also   50 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार,  थाना नवागढ़ पुलिस की कार्यवाही...

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का उदाहरण
अगर आप दिल्ली से मेरठ एक्सप्रेसवे से सफर करते हैं, तो:
एक्टिव फास्टैग के साथ टोल: ₹170
कैश में भुगतान पर: ₹340 (दोगुना)
UPI से भुगतान पर: ₹212.50 (170 × 1.25)
इस तरह, UPI भुगतान से ₹127.50 (लगभग 37.5%) की बचत होगी।

सरकार का उद्देश्य
सड़क परिवहन मंत्रालय का कहना है कि यह कदम हाईवे टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी लाइनों को कम करेगा और डिजिटल भुगतान प्रणाली को और मज़बूत बनाएगा।
यह संशोधन राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (दरों का निर्धारण और संग्रह) नियम, 2008 में किया गया है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!