Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

थाने में अपनी शिकायत लेकर पहुंचने वाले फरियादियों की शिकायत नहीं ली जा रही…

सूरजपुर। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में ग्रामीण अपने समस्याओं को लेकर पुलिस थाना में न्याय की गुहार लगाने जा रहे है किंतु पुलिस थाना में बैठे पुलिस के अफसर ग्रामीणो द्वारा दिये जा रहे आवेदन की पावती देना नही चाहते है, ताकि शिकायत कर्ता के पास कोई शिकायत की कोई शाक्षय ना रहे। शिकायत कर्ता कभी भी उच्च अधिकारी, न्यायालय में परिवारवाद दायर भी ना कर सके, इसी कड़ी में सूरजपुर जिला मुख्यालय के सिटी कोतवाली थाना में बीते दिनो

पीड़ित रामदेव सिंह आ. स्व. छत्तरसाय, उम्र लगभग 36 वर्ष, जाति गोंड, निवासी ग्राम पतरापारा, थाना व तहसील सूरजपुर, निवासी एक लिखित में आवेदन लेकर थाना जाता है। और  नौकरी में फर्जी वाड़ा करने का आरोप लगाता है। दिए लिखित शिकायत में ग्रामीण ने बताया है कि आवेदक के पिता स्व. छत्तरपाल अ. देवसाय, जाति गोड, निवासी ग्राम पतरापारा, का एस.ई.सी. एल. कुम्दा माईन्स (बलरामपुर) 7-8 क्षेत्र विश्रामपुर में कार्यरत थे, आवेदक के पिता की मृत्यु सेवा काल मे दिनांक 6 अगस्त 2021 को हुआ है। छत्तरसाय आ. देवसाय के वैध पुत्र संतान रामदेव सिंह, सम्पत सिंह, सहदेव सिंह, भूपेन्द्र सिंह है। छत्तरसाय की मृत्यु के उपरांत उसकी सम्पूर्ण सेवा अभिलेख (सर्विस सीट) में जांच कर उनके वैध उत्तराधिकारी का नियुक्ति किया जाना आवश्यक था, परन्तु अनावेदक गणेश आ. तिरथ बहुत चतुर एवं चालाक व्यक्ति है। जो एस.ई.सी.एल. विभाग को गुमराह कर व फर्जी दस्तावेज तैयार कर स्व. छत्तरसाय के स्थान पर अपना अनुकम्पा नियुक्ति करा कर वर्तमान में एस.ई.सी.एल. क्षेत्र बैकुण्ठपुर के पण्डोपारा झिलमिली खदान में नौकरी कर रहा है, और मृतक छत्तरसाय के वैध वारिसगण अपने पिता के स्थान में अनुकम्पा नियुक्ति हेतु दर-दर भटक रहे है और जब आवेदक को जब जानकारी हुआ है। तब यह आवेदन अनावेदक गणेश की एस.ई.सी.एल. अनुकम्पा नियुक्ति के संबंध मे आवश्यक जांच करा कर गणेश को उक्त नौकरी से बेदखल कर व उचित कार्यवाही करते हुए पिता के स्थान मे पुत्र का अनुकम्पा नियुक्ति कराना चाहता है। अनावेदक की आवश्यक दस्तावेज ग्राम पंचायत पतरापारा, विकास खण्ड सूरजपुर का दाखिल खारिज पंजी, मतदाता सूची, पंचायत व पटवारी से प्रमाणित वंश वृक्ष की छायाप्रति इस आवेदन पत्र के साथ संलग्न है। अनावेदक गणेश की वास्तविक पिता तिरथ सिंह के स्थान मे कुटरचित दस्तावेज पिता छत्तरसाय अपने निजी दस्तावेजों में दर्ज किया है। आवेदक ने मूल वारिस को नॉकरी दिलाने की मांग की है। शिकायत पत्र को सिटी कोतवाली थाना में शिकायत देना चाहा किन्तु यहां के पदस्थ थाना प्रभारी ने पुलिस कप्तान साहब का हवाला देते हुए कहा कि उनके द्वारा कहा गया है कि पावती नही देने के लिए मना किया गया है। ये पहली घटना नही है इससे पूर्व में भी पुलिस द्वारा इस तरह से पावती नही देते है। इस सम्बंध में कई ग्रामीणो ने प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी से भी अवगत कराया था जिस पर उन्होंने काफी नाराजगी भी जाहिर की है।

See also  भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार बनाए आप सभी की मांगे पूरी होगी- राजेश्री महन्त, जांजगीर चांपा जिले के एकदिवसीय प्रवास पर थे...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!