Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

लोकसभा निर्वाचन 2024: नवपदस्थ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 01 जनवरी 2024 की समीक्षा की, स्कूल-कॉलेजों में लगाए जाएंगे विशेष जागरूकता शिविर – कलेक्टर…

जांजगीर-चांपा। नवपदस्थ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा ने कलेक्टोरेट कार्यालय के एनआईसी कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से आगामी लोक सभा निर्वाचन अंतर्गत फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 01 जनवरी 2024 के संबंध में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने सभी मतदाताओं को आगामी निर्वाचन से अनिवार्य रूप से जोड़ने, मतदान का महत्व एवं ईव्हीएम के प्रति जागरूक करने के निर्देश निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दिए।
    वीडियों कॉफ्रेसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने कहा 01 जनवरी 2024 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नए मतदाता फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकेंगे। मृत, स्थाई रूप से स्थानांतरित एवं अनुपस्थित मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटने के लिए फॉर्म-7 भरे जाएंगे। फोटो परिचय पत्र में त्रुटि सुधार, डुप्लीकेट परिचय पत्र, एक स्थान से दूसरे स्थान पर नाम स्थानांतरित करने के लिए फॉर्म-08 भरे जाएंगे। इस प्रकार मतदाता सूची में नाम जोड़ने, विलोपन एवं संशोधन के लिए निर्धारित प्रपत्र में दावा-आपत्ति 22 जनवरी तक मतदान केन्द्र में नियुक्त अभिहित अधिकारी एवं बीएलओ द्वारा स्वीकार किए जाएंगे। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, काटने एवं त्रुटि सुधार के लिए फॉर्म-6, 7 एवं 8 ऑनलाइन मोबाइल में वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड कर अथवा लॉग-इन कर भरा सकता है। उन्होंने कहा कि स्कूल कालेज में विशेष अभियान चलाकर 18 साल के युवाओं एवं नवविवाहित वधुओं का मतदाता सूची में नाम जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 13 एवं 14 जनवरी को मतदान केन्द्रों में शिविर लगाया, जाए, डोर टू डोर सर्वे करते हुए मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया की जाए। इसके अलावा उन्होंने शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी करने कहा है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एसपी वैद्य, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर के खुंटे, जिला उप निर्वाचन अधिकारी निशा नेताम मड़ावी सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

See also  भारत में महिला पायलटों की संख्या बढ़ रही है: सिंधिया

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!