Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा, शिविर लगाकर हितग्राहियों को किया जा रहा लाभान्वित, योजनाओं की दी जा रही जानकारी…

जांजगीर-चांपा। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शासकीय योजनाओं के प्रचार के लिए एलईडी वैन जिले के दूरस्थ ग्राम पंचायतों तक में पहुंच रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्रामीण उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं। केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने हेतु विकसित भारत संकल्प शिविर का आयोजन किया गया।
      विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शासकीय योजनाओं का प्रचार वाहन जिले के जिले के नवागढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत पेण्ड्री (नवा.), ठाकुरदिया में पहुंचा और अधिकारियों-कर्मचारियों ने नागरिकों को शासकीय योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभन्वित किया जा रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिकजन उपस्थित हुए जिन्हें भारत को विकसित भारत बनाने के लिए संकल्प भी दिलाया गया।
 जिला पंचायत सीईओ ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ली बैठक
जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर के खुंटे ने जनपद पंचायत पामगढ़ में विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में समीक्षा बैठक ली। उन्होंने संकल्प यात्रा के सभी इंडीकेटर्स  को फोकस करते हुए योजना पर तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए। पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।उन्होंने सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जनपद पंचायत सीईओ एल के कौशिक मौजूद रहे।

See also  कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, 94 आवेदन हुए प्राप्त, संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!