Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

सर्वसम्मति से पंचायत सचिव संघ पामगढ़ के अध्यक्ष चुने गए नरेंद्र कुमार भास्कर…

जांजगीर-पामगढ़। रविवार को जनपद पंचायत पामगढ़ में पंचायत सचिव संघ की बैठक आहूत की गई । बैठक में सर्व सहमति से  पंचायत सचिव संघ पामगढ़ अध्यक्ष के रूप में नरेंद्र कुमार भास्कर को चुना गया।
अध्यक्ष नरेंद्र भास्कर ने बताया कि 11 दिसंबर 2023 दिन सोमवार को मीटिंग में इंद्रावती भवन संचालनालय रायपुर में राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल वर्मा की अध्यक्षता में सचिव संघ के वर्तमान प्रांतध्यक्ष तुलसी साहू पूर्व प्रान्तध्यक्ष घनश्याम घितोड़े, योगेश चंद्राकर प्रांतीय सचिव भुवन प्रकाश सिन्हा, प्रकाश चंद्राकर, कृष्णा अनंत एवं धमतरी महासमुंद, रायपुर के सचिव साथियो के मध्य आपसी समन्वय हेतु बैठक मे लिए गए निर्णय के आधार पर रविवार को जनपद पंचायत पामगढ के समस्त 58 सचिव साथियो को सूचित कर रविवार क़ो सर्व सहमति से सचिव संघ ब्लॉक इकाई पामगढ का निर्वाचन हेतु जनपद पंचायत प्रांगण मे बैठक किया गया। जिसमे सर्वसम्मती से पदाधिकारियो का चयन किया गया।
जिसमे पंचायत सचिव संघ पामगढ़ अध्यक्ष नरेंद्र कुमार भास्कर, सचिव अश्वनी लहरे, उपाध्यक्ष रामबिलास साहू, रजनी जटाशंकर, प्रमिला बर्मन, प्रवक्ता मनोज रात्रे,सहसचिव मनोज बंजारे,कोषाध्यक्ष पवन रात्रे को बनाया गया। सचिव संघ  ने चुने गए पदाधिकारियो को बधाई शुभकामनाएं प्रेषित किया। बैठक में 37 पंचायत सचिव उपस्थित हुए।

See also  नाबालिक बालिका को दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार, बलौदा पुलिस की कार्यवाही...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!