जांजगीर-अकलतरा। आयुष्मान अरोग्य मन्दिर उप स्वाथ्य केन्द्र पकरिया में स्वास्थ्य मेला का आयोजन हुआ, जिसमें ग्राम पकरिया व आसपास के गांव के लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। स्वास्थ्य परीक्षण में सुगर ब्लड प्रेसर और सामान्य सर्दी बुखार का जांच किया गया, जांच पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी गौतमी कश्यप ने आवश्यकता अनुसार दवाइयों का वितरण किया। मनीष कुमार सिंगसार्वा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा अन्तिम व्यक्ति को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा आसानी से मिल सके इसके लिए गांव स्तर में उप स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण करवाया गया है। उप स्वाथ्य केन्द्र खुल जाने से पकरिया व आसपास के गांव लोगों को नियमित रूप से इसका लाभ मिल रहा है साथ ही सत प्रतिशत संस्थागत प्रसव होने लगा हमारे गांव में उप स्वाथ्य केन्द्र खुलने के बाद से ग्रामवासी इसका लाभ लें रहे है। राज्य भाजपा सरकार बनते ही आमजन का स्वास्थ्य का ख्याल राज्य सरकार रखने लगी है और स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जा रहा है। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान मुख्य रूप से भगवती साहू, दिलीप श्रीवास, मितानिन व ग्रामवासी उपस्थित थे।